NRC लिस्ट से पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद के परिवार के कई सदस्यों के नाम गायब

गुवाहाटी। देश के 5वें राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद के परिवार के सदस्यों के नाम असम एनआरसी सूची से गायब है। कामरूप में फखरुद्दीन के भतीजे एसए अहमद ने कहा, एनआरसी सूची से परिवार के 4 सदस्यों के नाम गायब है। हम अधिकारियों के पास जाएंगे और सूची में शामिल नामों को प्राप्त करने के लिए प्रक्रिया का पालन करेंगे। 7 सितंबर के बाद अधिकारियों से संपर्क कर नाम जुड़वाने की कोशिश की जाएगी।

Names of family members of former President of India Fakhruddin Ali Ahmed missing from NRC List

नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (एनआरसी) की फाइनल लिस्ट 31 अगस्त को जारी की गई। इस लिस्ट में कई जाने-माने परिवारों के सदस्यों के नाम गायब हैं । 31 अगस्त को जारी की गई लिस्ट में पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद के परिजनों के कई सदस्यों के नाम गायब है। पूर्व राष्ट्रपति के पोते साजिद अली अहमद कहते हैं कि, हम देश के एक सम्मानित परिवार से रिश्ता रखते हैं, तब भी हमारा नाम NRC से बाहर रखा गया है, हम अपमानित महसूस कर रहे हैं।

साजिद पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद के भाई इकरामुद्दीन अहमद के बेटे हैं। साजिद अली ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, 'मेरे दादा का नाम इकरामुद्दीन अली अहमद है और वे पूर्व राष्ट्रपति के भाई हैं। मैं उनका पोता हूं। हमलोग रोंगिया सब-डिवीजन के बरभगिया गांव में रहते हैं। हमलोग स्थानीय निवासी हैं, लेकिन हमारा नाम लिस्ट में नहीं है।

साजिद के अलावा उनके पिता जियाउद्दीन अहमद, माता अकीमा और भाई वाजिद का नाम भी NRC लिस्ट में नहीं है। जुलाई में आए ड्राफ्ट लिस्ट में नाम नहीं होने के बाद परिवार के लोगों ने अपने डॉक्यूमेंट एनआरसी अथॉरिटी में जमा कराए थे। लेकिन फाइनल लिस्ट में उनका नाम नहीं है। जिसके कारण वह सदमे में हैं। इसके अलावा भारतीय सेना के पूर्व आर्मी ऑफिसर मोहम्मद सनाउल्लाह का नाम फिर राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर की अंतिम सूची में भी नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+