NamasteyTrump: मोटेरा स्टेडियम में क्या-क्या बोले पीएम मोदी, भाषण की बड़ी बातें

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को दो दिन के भारत दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे हैं। उनके आगमन के बाद अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया की तारीफ की तो उनका धन्यवाद भी किया। पीएम ने इस यात्रा से भारत-अमेरिका के रिश्तों में मजबूती आने की बात कही तो नमस्ते का मतलब भी समझाया। मोटेरा स्टेडियम में डोनाल्ड ट्रंप, उनके परिवार और लाखों लोगों की मौजूदगी में मोदी ने कई बड़ी बातें कहीं। उनके भाषण की मुख्य बातें-

Recommended Video

    Donald Trump India visit: Namaste Trump के कार्यक्रम में Modi ने क्या कहा, सुनिए |वनइंडिया हिंदी
    Namastey Trump

    • ये धरती गुजरात की है लेकिन आपके (ट्रंप के) स्वागत के लिए जोश पूरे हिन्दुस्तान का है। राष्ट्रप​ति ट्रंप का यहां आना भारत-अमेरिका रिश्तों को एक परिवार जैसी मिठास और घनिष्ठता की पहचान दे रहा है।
    • इस कार्यक्रम का नाम नमस्ते का मतलब भी बहुत गहरा है। ये दुनिया की प्राचीनतम भाषा में से एक संस्कृत का शब्द है। इसका मतलब है कि हम किसी व्यक्ति के भीतर मौजूद आत्मसम्मान का नमन करते हैं।
    • दो व्यक्ति हों या दो देशों के रिश्ते, उसका सबसे बड़ा आधार होता है, विश्वास। दोस्ती वहीं होती हैं, जहां विश्वास अडिग हो। दोनों देशों के बीच विविधता एक मजबूत रिश्ते का आधार है।
    • एक को स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी पर गर्व है तो दूसरे को, दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा- सरदार पटेल की स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का गौरव है।
    • प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की ये यात्रा अमेरिका और भारत के लोगों के विकास का नया दस्तावेज बनेगा।
    • मैंने ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम से अमेरिका यात्रा की शुरुआत की थी। आज ट्रम्प नमस्ते ट्रंप से अपनी यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।
    • मुझे खुशी है कि ट्रंप की लीडरशिप में दोनों देशों के रिश्ते गहरे हुए हैं। यह एक नया अध्याय है। जो विकास और संप्रभुता को मजबूत करेगा।
    • फर्स्ट लेडी मेलानिया आप समाज में बच्चों के लिए जो कर रही हैं, वो प्रशंसनीय है। इवांका दो साल पहले भारत आई थीं। तब आपने कहा था कि मैं दोबारा आना चाहूंगी। मुझे खुशी है कि आज भारत में हैं।
    • ट्रम्प के संबोधन के मोदी का धन्यवाद भाषण में मोदी ने कहा, आपने अभी जो भारत के बारे में कहा। महात्म गांधी, स्वामी विवेकानंद और सरदार पटेल को याद किया। मैं भारतीयों की तरफ से आपका आभार व्यक्त करता हूं।
    • ट्रंप ने न सिर्फ भारत का गौरव बढ़ाया, बल्कि अमेरिका में रहने वाले भारतीयों का भी सम्मान बढ़ाया है।
    • अमेरिका की अपनी यात्राओं में मैंने इस विश्वास को दिनों-दिन मजबूत होते दिखा है। जब मैं ट्रम्प से पहली बार मिला था, तब ट्रम्प ने कहा था कि व्हाइट हाउस के लिए भारत एक सच्चा दोस्त है।
    • जब व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई जाती है तो अमेरिका में रहने वाले 40 लाख भारतीय भी अमेरिका की प्रगति में सहयात्री होने पर गर्व महसूस करते हैं।
    • आज 130 करोड़ भारतवासी न्यू इंडिया का निर्माण कर रहे हैं। हमारी युवा शक्ति आकांक्षों से भरी हुई है। आज भारत में दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम ही नहीं है, आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेन्स स्कीम भी चला रहा है।

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप आज (24 फवरवरी) दो दिन के भारत दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली में कार्यक्रम हैं। अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ ताजमहल देखने के लिए आगरा जाएंगे। ट्रंप के साथ उनकी बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनेर और उनके प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भी होंगे।

    25 फरवरी को ट्रंप दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे, यहां उनका स्वागत समारोह होगा। इसके बाद वो राजघाट पर जाएंगे। इसके बाद द्विपक्षीय कार्यक्रम के लिए ट्रंप हैदराबाद हाउस पहुंचेंगे। ट्रंप अमेरिकी दूतावास आएंगे। मंगलवार रात को ट्रंप दौरा पूरा कर लौट जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+