अफजल गुरु की मौत का बदला था नगरोटा आतंकी हमला!
नगरोटा आतंकी हमले के बाद सेना को कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी। सेना को आतंकियों के पास से मिले उर्दू में लिखे पर्चे जिसमें दावा कि अफजल गुरु की मौत का बदला लेने के लिए हुआ नगरोटा आतंकी हमला।
नगरोटा। नगरोटा में आतंकी हमले के बाद सेना का कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है। जो आतंकी मारे गए हैं उनके पास से सेना को भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। आतंकियों के पास से खास तरह के केमिकल्स भी मिले हैं। वहीं सेना को कुछ पर्चे भी हाथ लगे है। इनमें अफजल गुरु का जिक्र है।

सेना को मिले पर्चे
आतंकियों के पास से सेना को जो पर्चे मिले हैं उनमें लिखा है, 'अफजल गुरु एक शहीद था और उसकी शहादत को इंतकाम लेने के लिए नगरोटा आतंकी हमला पहली किश्त।' इसके अंत में गजवा-ए-हिंद फिदायीन ऐसा लिखा हुआ है।
इन पर्चों के बाद सेना को शक है कि आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हो सकते हैं। अफजल गुरु संसद हमले का दोषी था और उसे वर्ष 2013 में फांसी दे दी गई थी।
सीमा पार से मिल रहे थे निर्देश
नगरोटा के अलावा सांबा में भी आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी और वहां भी तीन आतंकी मारे गए थे। नगरोटा के आर्मी कैंप में कॉम्बिंग जारी है। वहीं सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग भी नगरोटा पहुंच गए हैं।
एजेंसियों के मुताबिक हमले के दौरान आतंकियों को सीमा पार से निर्देश दिए जा रहे थे। एजेंसियों ने पांच कॉल ट्रेस की हैं और इन कॉल्स से यह बात साफ जाहिर होती है।












Click it and Unblock the Notifications