नागपुर ISI एजेंट: ब्रह्मोस इंजीनियर निशांत अग्रवाल तीन दिन के लिए रिमांड पर

नागपुर। नागपुर सेशन कोर्ट में आज डीआरडीओ के इंजीनियर निशांत अग्रवाल को पेश किया गया, जिन पर पाकिस्तान के लिए की कथित रूप से जासूसी का आरोप लगा है। निशांत अग्रवाल को तीन दिन तक रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश एटीएस को अनुमति दे दी है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड में इंजीनियर के रूप में कार्यरत निशांत अग्रवाल को सोमवार को यूपी और महाराष्ट्र एटीएस ज्वॉइंट टीम ने गिरफ्तार किया था।

नागपुर ISI एजेंट: ब्रह्मोस इंजीनियर 3 दिन की रिमांड पर

निशांत अग्रवाल पर पाकिस्तान और अमेरिका की खुफिया एजेंसियों को भारत की डिफेंस से जुड़ी सूचनाएं देने का आरोप लगा है। एनआईटी कुरुक्षेत्र का रहने वाला निशांत पिछले चार साल से डीआरडीओ के हेडक्वार्टर नागपुर में एक इंजीनियर के रूप में काम कर रहा था।

एटीएस को निशांत के दो अन्य सहयोगी पर भी नजर है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, डीआरडीओ कर्मचारी ने पाकिस्तान में आईएसआई एजेंट को महत्वपूर्ण जानकारी भेजने के लिए "कोडित गेम" का इस्तेमाल किया था। ब्राह्मोस एक मीडियम रेंज की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जिसे पनडुब्बी, जहाजों, विमान या भूमि से लॉन्च किया जा सकता है। यह दुनिया में सबसे तेज क्रूज मिसाइल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+