VIDEO: बारात में जैसे बजा नागिन वाला Song, जिंदा कोबरा के साथ डांस करने लगा शख्स, आगे क्या हुआ?
नई दिल्ली, 29 अप्रैल: कोबरा दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक है। उसके जहर की एक बूंद अच्छे-खासे इंसान को मौत की निंदा सुला दे, लेकिन बहुत से लोग आए दिन कोबरा से 'पंगा' लेते दिख जाते हैं। अब ओडिशा की एक शादी में जो हुआ उसे देखकर प्रशासन भी हैरान रह गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (वीडियो-नीचे)

सिर पर रखकर किया डांस
घटना मयूरभंज जिले के करंजिया की है, वहां पर एक गांव में शादी दी। शादी के लिए बकायदा बैंड भी पहुंचा, लेकिन जब नागिन डांस की बारी आई तो लोग हैरान रह गए। एक शख्स ने बारात में जिंदा कोबरा के साथ ही नागिन डांस करना शुरू कर दिया। सांप भी फन फुलाए पिटारे में खड़ा था। कुछ देर बाद उसने पिटारे को अपने सिर पर रख लिया और नाचता रहा।

वन अधिकारियों को बुलाना पड़ा
ये खतरनाक डांस देखकर बारातियों के साथ लड़की के घर वालों ने भी उससे दूरी बना ली। कुछ देर तक वो शख्स इसी तरह से डांस करता रहा। इसी बीच किसी ने इसकी खबर पुलिस और वन विभाग को दे दी। आनन-फानन में पहुंचे जवानों ने पहले तो उस शख्स का डांस रुकवाया, उसके बाद सांप को कब्जे में लेकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गाने की वजह से डरा
वन विभाग के मुताबिक इस घटना में अभी तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1982 के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सांप को कब्जे में लेकर उसे इलाज मुहैया करवाया जा रहा है। जब उनकी टीम मौके पर पहुंची तो सांप काफी डरा हुआ था, इसकी वजह बारात में बज रहा तेज डेसिबल का गाना था।

दूल्हे पर भी कार्रवाई की मांग
वहीं स्नेक हेल्पलाइन के संयोजक सुवेंदु मलिक ने कहा कि सपेरे ने कोबरा के जहरीले दांत निकाल दिए होंगे, जो कि अवैध है। वो इस तरह के जघन्य कृत्य की अनुमति देने वाले दूल्हे और उसके पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। ये देश में अपने तरह का पहला मामला है, ऐसे में इसमें सख्ती जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications