Nagaland CM Neiphiu Rio Profile: कौन हैं नेफ्यू रियो, जो बने 5वीं बार नागालैंड के मुख्यमंत्री?

2018 के विधानसभा चुनाव में भी एनडीपीपी और बीजेपी ने साथ चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में दोनों ने 27 सीटों पर अपना कब्जा जमाया था।

Nagaland CM Neiphiu Rio Profile

Nagaland CM Neiphiu Rio: एनडीपीपी के नेता और नागालैंड के राजनीतिक दिग्गज नेफ्यू रियो के सिर पर आज नागालैंड का 5वीं बार ताज सज गया है। नेफ्यू रियो, नागालैंड की राजनीति का वो नाम है, जिसने अपने दम पर सियासी पटल पर सफलता का नया इतिहास लिखा है।

आइए एक नजर डालते हैं नेफ्यू रियो के अब तक के सफर पर ...

नेफ्यू रियो का जन्म कोहिमा जिले के तुफेमा गांव में हुआ था,इन्होंने पश्चिम बंगाल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। अंगामी नागा जनजाति से ताल्लुक रखने वाले रियो ने बाद में कोहिमा आर्ट्स कॉलेज से स्नातक किया। ये विद्यार्थी जीवन से ही छात्र राजनीति से जुड़े हुए थे, उन्होंने नागालैंड के मुख्यमंत्री बनने से पहले कई प्रतिष्ठित संगठनों का नेतृत्व भी किया है।।

  • नेफ्यू रियो साल 1974 में कोहिमा जिला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) यूथ विंग के अध्यक्ष बने।
  • नेफ्यू रियो साल 1984 में उत्तरी अंगामी क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष बने।
  • नेफ्यू रियो भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी नागालैंड शाखा के मानद उपाध्यक्ष भी रहे।
  • साल 1993 में रियो को निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस (आई) का उम्मीदवार चुना गया था।
  • कांग्रेस नेता के रूप में रियो 1988 से 2002 तक नागालैंड के गृह मंत्री रहे है।
  • साल 2014 तक रियो एमपी भी रहे लेकिन साल 2017 में उन्होंने इस्तीफा देकर विधानसभा का रूख किया था।

साल 2002 में नागालैंड की समस्‍या पर तत्‍कालीन सीएम एससी जमीर से मतभेद होने पर पार्टी छोड़ी और नागा पीपुल्‍स फ्रंट ज्वाइन करके सफलता की नई कहानी लिखी। इन्होंने ही डेमोक्रेटिक अलायंस ऑफ नागालैंड (डीएएन) का गठन किया, जिसने 2003 में विधानसभा चुनाव जीता और नागालैंड से कांग्रेस की दस साल की हूकूमत को खत्म किया।

पांचवी बार नागालैंड की कमान

रियो पहली बार 2003 नागालैंड के सीएम बने थे, इसके बाद साल 2008, साल 2013 ,साल 2014 और 2018 तक ये सीएम पद पर रहे और इस बार पांचवी बार नागालैंड की कमान उनके हाथ में आई है।

Recommended Video

    Nagaland-Meghalaya CM Oath Ceremony: Nagaland-Meghalaya में नई सरकार का शपथ ग्रहण | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+