नागालैंड गोलीबारी: चश्मदीद का दावा- हुई थी मृत नागरिकों की पोशाक बदलने की कोशिश
कोहिमा, 08 दिसंबर। नागालैंड के मोन जिले में शनिवार को भारतीय सेना के विशेष बलों द्वारा एक असफल अभियान में 13 नागरिकों की मौत के बाद स्थानीय लोग भड़क गए हैं। नागरिकों की गुस्साई भीड़ द्वारा जवाबी कार्रवाई में एक सैनिक की जान चली गई। इस बीच रविवार को सुरक्षा बलों पर हमला कर रही भीड़ में एक अन्य नागरिक की मौत हो गई थी। अब गोलीबाली को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों का बयान सामने आया है, जिसमें दावा किया गया कि सुरक्षाबलों ने मृतकों के कपड़ों को बदलने की कोशिश की गई थी।

इंडिया टुडे टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक मारे गए 14 स्थानीय नागरिकों में से एक शोमवांग के परिवार के सदस्यों ने कहा कि वह शोमवांग का शव आधा नग्न मिला और कुछ अन्य शवों के कपड़ों के बदल दिया गया था। चश्मदीदों में से एक कीपवांग कोन्याक ने बताया कि जब वह शूटिंग स्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक पिकअप वैन तेज रफ्तार से जा रही है। जब स्थानीय लोगों ने वाहन का पीछा किया, तो उन्हें मौके पर सेना के जवानों के साथ तीन और वाहन मिले। कोन्याक ने मृतक शोमवांग के परिवार के बयान के साथ सहमति जताई।
यह भी पढ़ें: नागालैंड की घटना पर लोकसभा में गृहमंत्री ने जताया दुख, कहा- स्थिति पर है केंद्र की नजर
कोन्याक कहा, 'उन्होंने (सुरक्षा बलों) ने मृतकों के कपड़े बदलने की कोशिश की। अगर यह गोलीबारी गलतफहमी के चलते हुई तो सेना के जवान मरने वालों के कपड़े बदलने की कोशिश क्यों करेंगे?' स्थानीय लोगों को शोमवांग की कार में गोलियों के निशान और खून के धब्बे मिले थे। यही कारण है कि उन्हें गड़बड़ी का संदेह हुआ और उन्होंने वाहनों की जांच करने का फैसला किया। तभी उन्हें एक और पिकअप वैन मिली, जिसमें शवों को तिरपाल से ढक कर रखा गया था। शवों के साथ ट्रक का वीडियो शूट करने वाले मनपेह ने बताया, 'जब हम वहां पहुंचे, तो हमने लाशों से भरी सेना की पिकअप वैन को देखा, जिसे देखकर मैं आगबबूला हो गया।












Click it and Unblock the Notifications