Nagaland ROW: मोन जिले में कर्फ्यू लगा, इंटरनेट बंद, Senden ने किया बंद का आह्वान

कोहिमा, 06 दिसंबर। मोन जिले में शनिवार शाम हुई गोलीबारी की घटना में अब तक 15 लोगों की जान चली गई है। इस घटना पर अब राजनीति भी गर्मा गई है। नगालैंड में हुई हिंसा पर विपक्ष काफी भड़का हुआ है तो वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस आज अपने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को राज्य में स्थिति का जायजा लेने भेजेगी तो वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बात को लेकर पहले ही गृहमंत्रालय से सवाल कर चुके हैं। आज नगालैंड की घटना के बारे में संसद के शीतकालीन सत्र पर में भी हंगामा होने के आसार हैं। टीएमएसी ने भारतीय सेना द्वारा उग्रवाद विरोधी अभियान की गहन जांच की मांग की।

मोन जिले में इंटरनेट बंद, Senden ने किया बंद का आह्वान

Recommended Video

      Nagaland: मृतकों को श्रद्धांजलि दे CM Neiphiu Rio ने की AFSPA हटाने की मांग | वनइंडिया हिंदी

      क्या है मामला?

      दरअसल मोन जिले में कथित तौर पर सुरक्षाबलों ने ग्रामीणों को उग्रवादी समझकर उन पर गोलियां चला दीं, जिसमें अब तक एक जवान सहित 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए, जिसमें कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। नगालैंड सरकार ने मारे गए लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है और घटना पर दुख जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण कहा है।

      जवानों ने ग्रामीणों को उग्रवादी समझ लिया

      प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि मोन के तिरु-ओटिंग रोड पर कुछ उग्रवादी गंभीर स्थिति पैदा करने वाले हैं और इसलिए जवान वहां गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कई लोग उधर से गुजरे, जिन्हें जवानों ने उग्रवादी समझ लिया गोलियां बरसा दीं। इसमें कई लोग घायल हो गई। जवानों की इस हरकत से नाराज ग्रामीण भी भड़क गए और उन्होंने जवानों की गाड़ियां जला दीं और उन पर हमला बोल दिया, जिस पर सुरक्षाकर्मियों ने अपनी आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें कई लोग घायल हो गए है।

      मोबाइल इंटरनेट सेवाएं और बल्क मैसेजिंग सेवाएं बंद

      घटना के कारण मोन जिले में कर्फ्यू लगाया गया तो वहीं मोबाइल इंटरनेट सेवाएं और बल्क मैसेजिंग सेवाएं बंद कर दी गई हैं तो वहीं नागालैंड की एओ जनजाति के एक शीर्ष संगठन Ao Senden ने हिंसा के विरोध में आज बंद का आहवान किया है। ये बंद सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा को वहीं हॉर्नबिल उत्सव को भी बंद कर दिया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच करने के लिए नगालैंड सरकार ने एसआईटी का गठन किया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+