'मेरी आंखें छोटी हो सकती हैं, लेकिन', नागालैंड के मंत्री Temjen ने फिर जीते इंटरनेट पर लाखों दिल

Temjen Imna Along: अपनी छोटी आंखों पर बयान देकर सोशल मीडिया पर छाने वाले नागालैंड के मंत्री तेमजेन इमना अलांग (Nagaland minister Temjen) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस पर वो अपने किसी बयान या फिर वीडियो के वजह से नहीं बल्कि अपनी एक तस्वीर को लेकर छाए हुए हैं। सबसे पहले छोटी आंख पर बयान देना, फिर जनसंख्या नियंत्रण और पलायन सहित कई मुद्दों पर विकल्प सुझाकर चर्चा में आए मंत्री तेमजेन ने इस बार अपनी एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट की है, जो लोगों को काफी पसंद आ रही हैं।

Temjen Imna Along

फिर सोशल मीडिया पर छाए 'छोटी आंख वाले' मंत्री

आज के वक्त में नागालैंड के शिक्षा मंत्री और स्टेट बीजेपी अध्यक्ष तेमजेन इमना अलांग को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह सोशल मीडिया पर तब से लोकप्रिय हैं, जब उन्होंने "छोटी आंखें" और सिंगल होने के बारे में मजाकिया टिप्पणी की थी। अब उन्होंने ट्विटर पर अपनी एक ताजा तस्वीर साझा करते हुए कहा है कि वह हमेशा 'पोज देने के लिए रेडी' रहते हैं और अपनी छोटी आंखों से मीलों दूर से कैमरा देख सकते हैं।

मजाकिया कैप्शन के साथ फोटो की शेयर

नागालैंड के मंत्री ने मजाकिया अंदाज में लिखा-मेरी आंखें छोटी हो सकती हैं, लेकिन मैं एक मील से कैमरा देख सकता हूं। हमेशा पोज के लिए तैयार। इसके अलावा मैं आपको इसे पढ़ते हुए मुस्कुराते हुए देख सकता हूं! वहीं लोग भी उनके इस फोटो पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सुबह पोस्ट की इस तस्वीर पर 53 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।

आपको बता दें कि तेमजेन इमना अलांग नागालैंड के उच्च शिक्षा और जनजातीय मामलों के मंत्री होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। वो मौजूदा वक्त में इंटरनेट पर सनसनी बन चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+