Nagaland Minister Tamzen की मिलियन डॉलर फोटो, मिल्कशेक-केक एंजॉय करते देख यूजर बोले फूड = हैप्पीनेस

Nagaland Minister Tamzen Imna Along मिल्कशेक और केक एंजॉय करते दिखे। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। Nagaland Minister Tamzen Imna Along world food day viral photo

Nagaland Minister Tamzen Imna Along की सोशल मीडिया पोस्ट लोकप्रिय होती है। मंत्री टेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने मिल्कशेक और केक खाने की फोटो शेयर की है। नेटिजन्स ने इसे मिलियन-डॉलर फोटो करार दिया है। इंटरनेट पर मंत्री टेमजेन की वायरल फोटो पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय विश्व खाद्य दिवस पर मंत्री टेमजेन ने मिल्कशेक और केक खाते हुए जो फोटो शेयर की है, इसमें उन्हें मिल्कशेक एंजॉय करते देखा जा सकता है।

मिल्कशेक और केक खाते दिखे मंत्री

मिल्कशेक और केक खाते दिखे मंत्री

वायरल फोटो में मिल्कशेक और केक खाते नजर आ रहे नगालैंड के मंत्री टेमजेन इम्ना अलॉन्ग की ट्विटर पोस्ट पर 28 हजार से अधिक लाइक्स हैं। उन्होंने 16 अक्टूबर को ट्विटर पर फोटो शेयर की। बता दें कि 16 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय विश्व खाद्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।

World Food Day पर तस्वीर तो बनती है

World Food Day पर तस्वीर तो बनती है

नगालैंड के मंत्री टेमजेन इम्ना ने विश्व खाद्य दिवस मनाने के मौके पर मिल्कशेक और केक के साथ फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, पता चला कि आज World Food Day है। एक तस्वीर तो बनती है !

मंत्री टेमजेन की तस्वीर 'अद्भुत'

मंत्री टेमजेन की तस्वीर 'अद्भुत'

बता दें कि नगालैंड के मंत्री टेमजेन अपने अजीबोगरीब बयानों और पोस्ट के लिए जाने जाते हैं। वर्ल्ड फूड डे पर टेमजेन की फोटो देख इंटरनेट यूजर्स ने खूब मस्ती की। यूजर्स ने मंत्री टेमजेन की तस्वीर को 'अद्भुत' और 'प्यारा' करार दिया।

जब मंत्री टेमजेन ने 'छोटी आंखों' का फायदा बताया

जब मंत्री टेमजेन ने 'छोटी आंखों' का फायदा बताया

इससे पहले सोशल मीडिया पर एक अन्य पोस्ट में मंत्री टेमजेन ने 'छोटी आंखें' होने के फायदों के बारे में मजाकिया टिप्पणी की थी। उनका वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद मंत्री टेमजेन इम्ना ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। उन्होंने कहा था वे कि हमेशा 'पोज देने के लिए रेडी' रहते हैं और अपनी छोटी आंखों से मीलों दूर से कैमरा देख सकते हैं।

नीचे देखें वायरल वीडियो---

असम के CM भी मंत्री टेमजेन के फैन बने

Nagaland Minister Temjen Imna Along की वीडियो को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी शेयर किया था। बता दें कि टेमजेन इम्ना अलॉन्ग उच्च शिक्षा और आदिवासी मामलों के मंत्री हैं। टेमजेन की वर्ल्ड फूड डे के मौके पर शेयर फोटो पर कुछ रोचक कमेंट्स में एक यूजर ने लिखा कि खाना आनंद के बराबर है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+