नागालैंड उपचुनावः निर्दलीय और सत्तासीन एनडीपीपी के खाते में गई 1-1 सीट

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा 2020 के रूझानों के साथ देश के विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों की मतगणना के रूझान और नतीजे तेजी से सामने आ रहे हैं। उत्तर पूर्वी राज्य नागालैंड में हुए दो सीटों के लिए उपचुनावों में एक सीट निर्दलीय, जबकि दूसरी सीट पर नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोगेसिव पार्टी (NDPP) के खाते में गई है। नागालैंड में सत्तासीन सरकार में बीजेपी और एनडीपीपी साझीदार है। उपचुनाव में बीजेपी कुल 14.5 फीसदी फीसदी वोट मिले हैं।

nagaland

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद के आकंड़ों के मुताबिक नागालैंड की दोनों विधानसभा सीटों पर विजयी हुई एनडीपीपी को 12.2 फीसदी वोट हासिल किया है,जबकि 66 फीसदी से अधिक वोट अन्य को मिले हैं। वहीं,कांग्रेस एक फीसदी से कम वोट हासिल हुआ है।

Nagaland

नागालैंड के अलावा उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर के 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी 3 सीटें जीत चुकी है और 1 सीटों पर लगातर बढ़त बनाए हुए है, जबकि 1 सीट पर निर्दलीय ने अपनी बढ़त बना रखी है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और तेलंगाना और कर्नाटक में हुए उपचुनावों में रूझानों में बीजेपी बाजी मारती दिख रही है।

मध्य प्रदेश में बीजेपी 28 सीटों में से 10 पर बढ़त बनाए रखी है, जबकि 9 सीटें जीत चुकी है, तो उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी 7 सीटों में से 2 सीटों पर आगे चल रही है और 4 सीटें जीत चुकी है। वहीं, गुजरात के 8 सीटों में 7 सीटों को जीत चुकी है और 1 सीट पर बीजेपी आगे है। वहीं, दक्षिणी राज्य तेलंगाना में एक सीट पर अभी बीजेपी बढ़त बनाए हुए है और कर्नाटक के 2 सीटों को बीजेपी जीत चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+