बिहार में BJP-JDU ने दिवाली से पहले मनाई होली, जीत के जश्न में महिला कार्यकर्ताओं ने उड़ाया गुलाल

बिहार में BJP-JDU ने दिवाली से पहले मनाई होली, जीत के जश्न में महिला कार्यकर्ताओं ने उड़ाया गुलाल

पटना: Bihar Election result 2020: बिहार में विधानसभा चुनाव-2020 के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रूझानों में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA), राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन पर बढ़त बनाए हुए है। चुनाव आयोग के मुताबिक एक करोड़ वोटों की गिनती हो गई है। बिहार में 243 सीटों पर अब तक के रुझानों के आधार पर NDA ने बढ़त बनाई हुई है। इसको लेकर बीजेपरी और जनता दल यूनाईटेड (JDU) के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस के बाहर जीत का जश्न मना रहे हैं। बीजेपी और जेडीयू के कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर के बार पाटाखें फोड़ रहे हैं तो कुछ कार्यकर्ता शंख बजा रहे हैं। वहीं महिला कार्यकर्ता गुलाल उड़ाकर जीत का जश्न मना रही हैं।

Recommended Video

    Bihar Election Result 2020: JDU-BJP ने जीत से पहले ही मनाया जश्न!, उड़ाया गुलाल | वनइंडिया हिंदी
    Bihar Election result

    पीटीआई-भाषा के मुताबिक बीर चंद पटेल मार्ग पर स्थित प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में जहां एक्जिट पोल के अनुमान आने के बाद पिछले तीन दिनों से सन्नाटा था, वहीं आज शुरुआती रूझानों के बाद गहमागहमी बढ़ गई है और कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता चेहरे पर मुस्कान है, वो पार्टी कार्यालय में जीत का जश्न मनाने की तैयारी में हैं।

    बिहार चुनाव रुझान: 128 सीटों पर NDA आगे

    चुनाव आयोग के मुताबिक 243 सीटों पर में से 128 सीटों पर NDA आगे है-BJP-73, JDU-49, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) 5 सीट पर और हम 1 पर ।

    महागठबंधन 105 सीटों पर आगे है- RJD-67, कांग्रेस 20 और लेफ्ट 18 सीटों पर। BSP-2 सीट, AIMIM-2 सीट, LJP-2 सीट, निर्दलीय उम्मीदवार 5 सीट पर आगे है।

    राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में निराशा

    एक और जहां बीजेपी और जेडीयू में खुशी का माहौल है तो वहीं राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल दिख रहा है। हालांकि चुनाव आयोद ने कहा है कि बिहार चुनाव 4 करोड़ वोट डाले गए हैं, जिसमें से 2.30 बजे तक सिर्फ 1 करोड़ वोटों की गिनती हुई थी, ऐसे में राजद के नेता दावा कर रहे हैं कि नतीजे उनके पक्ष में आएंगे।

    राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, मतगणना टी-20 मैच की तरह चल रही है। मैच का परिणाम तभी आएगा जब आखिरी गेंद डाली जाएगी।

    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित पार्टी के कई राष्ट्रीय नेता को उम्मीद है कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+