तमिलनाडु और पुडुचेरी में नाडा तूफान का खतरा, सरकार ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि शुक्रवार को यह तूफान तमिलनाडु के तट से टकरा सकता है। तूफान ज्यादा तेज होकर तमिलनाडु के वेदरन्नियम और पुडुचेरी के बीच कुड्डालोर तक तबाही मचा सकता है।
चेन्नई। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान 'नाडा' को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। यह तूफान 2 दिसंबर तक तमिलनाडु पहुंच सकता है। यह तूफान फिलहाल चेन्नई तट से 770 किलोमीटर और पुडुचेरी से 730 किमी दूर है।

मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि शुक्रवार को यह तूफान तमिलनाडु के तट से टकरा सकता है। यह भी आशंका जताई गई है कि तूफान ज्यादा तेज होकर तमिलनाडु के वेदरन्नियम और पुडुचेरी के बीच कुड्डालोर तक तबाही मचा सकता है।
तूफान की आशंका के चलते तमिलनाडु और पुडुचेरी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। तमिलनाडु ने खुद को तूफान से निपटने के लिए खुद को तैयार कर लिया है। तटीय इलाकों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की जा रही हैं।
तमिलनाडु सरकार ने राज्य के सभी जिला कलेक्टर्स को अलर्ट कर दिया है। नाडा तूफान की आशंका के चलते मछुवारों और आम लोगों को तटीय इलाकों में ना जाने की चेतावनी दी गई है। नाडा के असर के चलते तमिलनाडु में अगले दो दिन भारी बारिश की भी आशंका जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications