त्रिशंकु लोकसभा की संभावना के बीच सियासी हलचल तेज, चंद्रबाबू नायडू ने सोनिया गांधी की मुलाकात

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 अपने अंतिम दौर में है। शाम 6 बजे लोकसभा चुनाव के आखिरी और सातवें चरण की वोटिंग समाप्त हो जाएगी। 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। नतीजों से पहले दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलगुदेशम पार्टी(टीडीपी) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने यूपीए की चैयरमेन सोनिया गांधी से दस जनपथ में मुलाकात की। ये मीटिंग इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि क्योंकि सोनिया गांधी ने 23 मई को चुनाव नतीजों के दिन विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है।

नायडू ने दिल्ली में सोनिया से की मुलाकात

दिल्ली के चंद्रबाबू नायडू ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जाकर बीएसपी सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। वहां से लौटने के बाद आज उन्होंने सोनिया से मुलाकात की। त्रिशंकु लोकसभा की संभावनाओं के बीच ये मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है। नायडू गैर बीजेपी सरकार के लिए देश की कई पार्टियों के नेताओं से मिल रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले वो एनडीए सरकार से अलग हो गए थे।

राहुल, शरद से दूसरी बार मिले

राहुल, शरद से दूसरी बार मिले

टीडीपी प्रमुख नायडू ने रविवार को तीन दिन में दूसरी बार एनसीपी प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। रविवार को इनकी मुलाकात को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि शनिवार को वो माया और अखिलेश से मिलकर वापस लौटे हैं। इससे पहले शुक्रवार को राहुल और शरद पवार से नायडू ने मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के साथ उनकी मुलाकात लंबी चली। बीएसपी और एसपी ने अभी तक किसी को समर्थन देने पर खुलकर सामने नहीं आए हैं। हालांकि नायडू ने किसी भी नेता से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत नहीं की।

गैर एनडीए सरकार बनाने की रणनीति तेज

गैर एनडीए सरकार बनाने की रणनीति तेज

सूत्रों के अनुसार चंद्रबाबू नायडू से राहुल गांधी को बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को बहुमत ना मिलने पर सरकार बनाने के दावे के लिए रणनीति बनाने को कहा है। रिपोट्स के अनुसार सभी नेताओं से अगली सरकार बनाने के लिए साथ आने की अपील की है। वहीं टीडीपी प्रमुख से मुलाकात के बाद राहुल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य कांग्रेस नेताओं से अपने घर में अपनी मां सोनिया गांधी के साथ मुलाकात की।

शरद पवार ने मुलाकात पर ये कहा

शरद पवार ने मुलाकात पर ये कहा

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आंध्र के सीएम और टीडीपी प्रमुख नायडू से मुलाकात के बाद ट्वीट किया कि लोकसभा चुनाव 2019 का प्रचार समाप्त हो गया है। हम आखिरी चरण की वोटिंग का इंतजार कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश के सीएम श्री एन चंद्रबाबू नायडू के साथ मैंने देश के चल रहे और भविष्य के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की। श्री नायडू ने इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी सहित विभिन्न विपक्षी नेताओं के साथ कई दौर की चर्चा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+