खुफिया डायरी में सामने आया भाजपा का छत्तीसगढ़ में 36 हजार करोड़ का घोटाला
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में भाजपा की रमन सिंह सरकार पर कांग्रेस ने संगीन आरोप लगाये है। कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष अजय माकन ने छत्तीसगढ़ सरकार पर 36 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है।
अजय माकन ने रमन सिंह सरकार पर आरोपों की छड़ी लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के कार्यकाल में चावल की खरीद में 36 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है। वहीं माकन ने इस खुलासे के बाद रमन सिंह के इस्तीफे की मां की है।
माकन ने एक खुफिया डायरी का हवाला देते हुए कहा कि इस डायरी में रमन सिंह का पूरा काला चिट्ठा दर्ज है जो भाजपा सरकार की पोल खोलता है। यही नहीं माकन का दावा है कि रमन सिंह की पत्नी, साली और कई करीबियों के नाम इस डायरी में दर्ज है।
वहीं माकन ने सरकार को घेरते हुए कहा कि इस डायरी के सामने आने के बाद भी इस घोटाले की जांच शुरु नहीं हुई है और इसे दबाने की कोशिश की जा रही है।
माकन ने आरएसएरएस को भी इस घोटाले में घेरने की कोशिश की, उन्होंने कहा कि इस घोटाले का पैसा नागपुर और लखनऊ में भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आरएसएस के ईशारें पर यह घोटाला किया गया और अब इसे दबाने की कोशिश की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications