Mysore Viral Mirror Wall: मैसूर में सिविक सेंस सिखाने का फॉर्मूला, खुले में पेशाब करने वालों के लिए मिरर ट्रिक

Mysore Viral Mirror Wall Trick: भारत के लगभग हर शहर में कुछ ऐसी दीवारें, गलियां या सड़क किनारे के कोने दिखाई दे जाते हैं, जहां लोग खुले में पेशाब करते नजर आते हैं। यह सिर्फ गंदगी या बदबू का मामला नहीं है, बल्कि इससे महिलाओं, बच्चों और आम राहगीरों को रोजाना असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।

कई बार सार्वजनिक शौचालय होने के बावजूद लोग सिविक सेंस की अनदेखी करते हुए खुले में पेशाब करते हैं।अब इस सामाजिक समस्या से निपटने के लिए कर्नाटक के मैसूर शहर में नगर निगम ने एक अनोखा और चर्चा में आया तरीका अपनाया है।

mysore-viral-mirror-trick-reflective-walls

शहर प्रशासन ने ऐसी जगहों पर मिरर ट्रिक यानी शीशे वाली दीवारें लगानी शुरू की हैं, जहां लोग अक्सर खुले में पेशाब किया करते थे। यह प्रयोग अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों के बीच सिविक सेंस को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

Mysuru City Corporation Reflective Wall: क्या है मैसूर का 'मिरर ट्रिक' मॉडल?

मैसूर सिटी कॉर्पोरेशन ने मैसूर सेंट्रल बस स्टैंड के पास एक खास रिफ्लेक्टिव वॉल प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत ग्रामीण बस स्टैंड के सामने करीब 80 मीटर लंबी दीवार पर स्टेनलेस स्टील की चमकदार शीट्स लगाई गई हैं, जो बिल्कुल शीशे की तरह दिखती हैं। इन शीशों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि अगर कोई व्यक्ति वहां खड़ा होकर खुले में पेशाब करने की कोशिश करे, तो उसे अपनी ही परछाई साफ दिखाई दे। साथ ही आसपास के लोग भी उसे आसानी से देख सकते हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि शर्मिंदगी का एहसास लोगों को ऐसा करने से रोकेगा।

इस प्रोजेक्ट को और प्रभावी बनाने के लिए शीशे वाली दीवारों के आसपास LED लाइट्स भी लगाई गई हैं।शाम होते ही स्ट्रीट लाइट्स के साथ ये LED अपने आप जल उठती हैं, जिससे रात के समय भी पूरी दीवार चमकती रहती है। इसका उद्देश्य सिर्फ सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा और उपयोगी बनाए रखना है।

क्यों गंभीर है खुले में पेशाब की समस्या?

भारत में स्वच्छता अभियान के बावजूद खुले में पेशाब एक बड़ी शहरी समस्या बना हुआ है। इससे सिर्फ बदबू और गंदगी नहीं फैलती, बल्कि कई सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी पैदा होती हैं। इससे महिलाओं और बच्चों को असुरक्षित और असहज महसूस होता है। इतना ही नहीं इससे सार्वजनिक जगहों की छवि खराब होती है। खुले में पेशाब करने से संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ता है। इतना ही नहीं इससे शहरों की स्वच्छता, सुंदरता और पर्यटन पर असर पड़ता है।विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर की नहीं, बल्कि मानसिकता और सिविक सेंस की भी समस्या है।

Kerala New CM Face: केरल का अगला CM कौन? आज विधायक दल की बैठक में लग सकती है नाम पर मुहर
Kerala New CM Face: केरल का अगला CM कौन? आज विधायक दल की बैठक में लग सकती है नाम पर मुहर

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो-क्या सिर्फ शर्मिंदगी से बदलेगी आदत?

मैसूर की इस मिरर वॉल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इसे भारत में सिविक सेंस सुधारने की दिशा में क्रिएटिव कदम बता रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि केवल दीवारें सुंदर बनाने से समस्या खत्म नहीं होगी, लोगों की सोच बदलना ज्यादा जरूरी है।

मैसूर प्रशासन का यह प्रयोग लोगों को सोचने पर मजबूर जरूर कर रहा है, लेकिन सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या सिर्फ शर्म के जरिए सार्वजनिक व्यवहार बदला जा सकता है? सोशल वर्कर का कहना है कि शहरों में सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएं और उसमें साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाए ताकि सिविक सेंस और जागरूकता दोनों बढ़ें। अगर इन तीनों पर साथ में काम किया जाए, तभी लंबे समय तक बदलाव संभव है।

स्वच्छता से आगे, यह सामाजिक व्यवहार का सवाल

मैसूर का यह प्रयोग सिर्फ एक शहर की पहल नहीं, बल्कि उस बड़ी समस्या की तरफ इशारा करता है जिससे भारत के कई शहर जूझ रहे हैं। सवाल सिर्फ इतना नहीं कि लोग खुले में पेशाब क्यों करते हैं, बल्कि यह भी है कि सार्वजनिक स्थानों को लेकर हमारी जिम्मेदारी कितनी है। मैसूर ने इस समस्या से निपटने के लिए 'मिरर ट्रिक' अपनाई है। अब देखना यह होगा कि क्या यह प्रयोग दूसरे शहरों के लिए भी मॉडल बन पाता है या नहीं।

Meloni Deepfake Photo: 'मुझे ज्यादा सुंदर दिखाया', अपनी वायरल फोटो देख भड़कीं इटली की पीएम मेलोनी, खोल दी पोल
Meloni Deepfake Photo: 'मुझे ज्यादा सुंदर दिखाया', अपनी वायरल फोटो देख भड़कीं इटली की पीएम मेलोनी, खोल दी पोल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+