मस्जिद के गुंबद की तरह बनाया गया बस स्‍टॉप शेल्टर्स, भड़के भाजपा सांसद बोले- मैं खुद गिरा दूंगा

Mysore मस्जिद के गुंबद की तरह बनाया गया बस स्‍टॉप शेल्टर्स, सांसद बोले मैं खुद गिरा दूंगा

Bus stop shelters : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अब महज 5 महीने शेष रह गए हैं, जिसके चलते सियासी घमासान और तेज हो गया है। हिजाब, भगवा और जिहाद विवाद के बाद अब नए मामले पर बवाल शुरू हो गया है। ये विवाद मैसूर के बस स्‍टॉप के शेल्‍टर शेड पर शुरू हुआ है क्‍योंकि इसे मज्जिद की ऊपरी गुंबद जैसा बनाया गया है। जिस पर भाजपा ने बुल्‍डडोजर चलवाने की धमकी दी है।

maysur

भाजपा बस स्‍टॉप पर बने शेल्‍टर को गिराने की धमकी दी
भाजपा के कर्नाटक सांसद प्र‍ताप सिम्‍हा का आरोप है कि इस बस स्‍टॉप की छत की डिजाइन मज्जिदों के ऊपर बने गुंबदों के जैसी है। उन्‍होंने कहा मज्जिद की तरह बस स्‍टॉपेज का शेल्‍टर बनाने वाले अधिकारियों को सामने आना चाहिए। उन्‍होंने इस गुंबदनुमा बस स्‍टॉप पर बने शेल्‍टर को गिराने की धमकी दी और कहा ऐसा सेल्‍टर बनाने वाले इंज‍ीनियरों के खिलाफ कार्रवाई होनाी चाहिए। उन्‍होंने कहा अगर ये डिजाइन इंजीनियरों ने खुद बनाई है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

मस्जिद कैसे सड़क किनारे बनाई गई ?
भापपा सांसद सिम्‍हा ने मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में कहा मैंने मैसूर ऊटी रोड पर ऐसे बस स्‍टॉप पर बने शेल्‍टर पर बने गुंबदों को देखा है। ये बिलकुल मज्जिद नजर आ रहे हैं। उन्‍होंने कहा इस तरह की मज्जिद कैसे सड़क किनारे बनाई गई। इसके संबंध में सांसद ने केआरआईडीएल के इंजीनियर्स को एक लेटर लिखकर चार दिन का समय दिया है। सांसद ने कहा अगर इसे नहीं तोड़ा जाता है कि मैं लोगों के साथ जाकर खुद गिरा दूंगा।

शख्‍स के पेट से डॉक्‍टरों ने निकाले 187 सिक्‍के, जानिए 58 साल के इस आदमी ने क्‍यों किया ऐसा ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+