जब मोदी ने बताया था बहादुर शाह जफर और पूर्व पीएम नरसिम्हा राव में समानता!
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, म्यांमार की तीन दिवसीय यात्रा से लौट आए हैं। इस दौरान वो म्यांमार की राजधानी यंगून में मौजूद बहादुर शाह जफर की मजार पर गए थे। बता दें कि बहादुर शाह जफर मुगल शासन के आखिर बादशाह थे। उन्होंने साल 1857 की गदर में हिस्सा लिया था और ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ विद्रोह किया था। उस वक्त अंग्रेजो ने बहादुर शाह जफर को गिरफ्तार कर म्यांमार भेज दिया था। उस वक्त में म्यांमार को बर्मा कहा जाता था।

क्या आपको ये पता है कि पीएम मोदी ने एक बार कांग्रेस नेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की तुलना बहादुर शाह जफर से कर दी थी। उनका इशारा इस ओर था कि किस तरह से कांग्रेस में गांधी परिवार के अलावा किसी और की इज्जत नहीं की जाती है।
मोदी ने कहा था कि ' बहादुर शाह जफऱ ने हिन्दुस्तान की आजादी की लडा़ई में हिस्सा लिया था। उसी तरह से आंध्र प्रदेश के नरसिम्हा राव ने देश को आर्थिक आजादी दिलाने की लड़ाई लड़ी थी। जिस तरह से अंग्रेजों ने बहादुर शाह जफर को दिल्ली में 2 गज जमीन नहीं दी। ठीक वैसे ही मां और बेटे की सरकार ने राव के निधन के बाद उन्हें भी दिल्ली में 2 गज जमीन नहीं मिलने दी।' बता दें कि उनके परिवार का कहना था कि दिल्ली में उनका मेमोरियल बनाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications