My Voice: 'ठुल्ला' शब्द वर्दीधारी संगठन का अपमान

नयी दिल्ली। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पुलिसकर्मियों के बारे में कथित तौर पर एक अभद्र शब्द 'ठुल्ला' का इस्तेमाल किया था। इस शब्द ने हड़कंप मचा कर रखा है। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर केजरीवाल के इस अभद्र बयान की जमकर निंदा हो रही है। दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत भी दर्ज करा दी है।

My Voice: 'Thulla' is insult for Police fraternity

My Voice कॉलम के लिए इस पूरे मुद्दे पर अक्षय कुमार ने अपनी बात रखी। आपको बता दें कि अक्षय कुमार यूपी के तेजतर्रार पुलिस अधिकारी हैं और कई क्रिमिनल केस वर्कआउट कर चुके हैं। अक्षय का कहना है कि संवैधानिक पद पर मौजूद किसी व्यक्ति (खासकर मुख्यमंत्री) द्वारा ऐसे शब्द का इस्तमाल करना उस पद की गरिमा के खिलाफ है।

ठुल्ला शब्द का प्रयोग किए जाने से पुलिस फोर्स और अधिकारियों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अक्षय ने कहा कि पुलिस एक सुरक्षा बल होती है जिसका उपयोग किसी भी देश की अंदरूनी नागरिक सुरक्षा के लिये ठीक उसी तरह से किया जाता है जिस प्रकार किसी देश की बाहरी अनैतिक गतिविधियों से रक्षा के लिये सेना का उपयोग किया जाता है। और इस महत्वपूर्ण संस्था के लिए इस तरह के घटिया शब्द प्रयोग करना उसका अपमान करने के बराबर है।

Disclaimer: माई व्यॉयस में प्रकाशि‍त ये विचार वनइंडिया के नहीं, बल्क‍ि हमारे पाठक के हैं। यदि आप अपनी बात रखना चाहते हैं तो वनइंडिया को लिख भेजें [email protected] पर। सब्जेक्ट लाइन में My Voice जरूर लिखें। यदि आपको हिंदी टाइपिंग नहीं आती है तो अपना मोबाईल नंबर ई-मेल करें, हम आपको कॉल करके आपके विचार लेकर प्रकाशित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+