मोदी से मतभेद पर राजनाथ का जवाब, कहा हमारे संबंध बहुत पवित्र, भावुक और गहरे

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बीच संबंधों के मतभंद को लेकर कई बार खबरें आती रही हैं। दोनों के बीच संबंधों की खटास को लेकर मीडिया कई बार सवाल उठाती रही है।

rajnath singh

तमाम सवालों के बीच खुद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मीडिया के सामने आकर इसका खुलासा किया है और अपने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच के संबंधों को खुलासा किया है। उन्होंने मतभेद की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी से उनके रिश्ते 'बहुत पवित्र, भावुक और गहरे' हैं और वह सुनिश्चित करेंगे कि 'व्यक्तिगत नुकसान' के बावजूद ये खराब नहीं हों।

राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में मोदी की सर्वोच्चता 'बहुत स्वाभाविक है। उसे थोपा नहीं गया है। अपने और मोदी के बीच के रिश्तों के बारे उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में, हमारे रिश्ते बहुत गहरे हुए हैं। मोदी के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वो देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं जो देश को उसके कठिन समय से उबार रहे हैं।

राजनाथ सिंह ने विरोधियों को जबाव देते हुए कहा कि जो हमारे संबंधों के बारे में अटकलें लगा रहे हैं वे इसकी गहराई से पूरी तरह अनजान हैं। ये इतने पवित्र, भावुक और गहरे हैं कि कोई इसे बिगाड़ नहीं सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+