'मेरी मां का मंगलसूत्र देश को कुर्बान हुआ, जंग में दादी ने दिया सोना', प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के 'मंगलसूत्र' वाले बयान पर पलटवार किया है। बेंगलुरु में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि 55 साल तक कांग्रेस की सरकार रही लेकिन तब किसी ने किसी का सोना, मंगलसूत्र नहीं छीना। आज वे वोट के लिए महिलाओं से ऐसी बातें कह रहे हैं।
हाल ही में बांसवाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस की नजर अब महिलाओं के मंगलसूत्र पर है। पीएम ने कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वो लोगों की संपत्ति अल्पसंख्यकों में बांट देगी।

अब पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, "पिछले 2 दिनों में ये शुरू हुआ है कि कांग्रेस पार्टी आपसे आपका मंगलसूत्र और आपका सोना छीनना चाहती है। देश को आजाद हुए 70 साल हो गए और 55 साल तक कांग्रेस की सरकार रही। क्या किसी ने आपका सोना, आपके मंगलसूत्र छीन लिया?
प्रियंका ने आगे कहा कि जब जंग हुई थी तब इंदिरा गांधी ने अपना सोना देश को दिया। मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश को कुर्बान हुआ है... सच्चाई यह है कि ये (भाजपा) लोग महिलाओं के संघर्ष को नहीं समझ सकते।
पीएम मोदी अगर मंगलसूत्र का महत्व समझते तो ऐसी बातें नहीं करते। किसान पर कर्ज चढ़ता है तो उसकी पत्नी अपने मंगलसूत्र को गिरवी रखती है। बच्चों की शादी होती है या दवा की जरूरत होती है तो महिलाएं अपने गहने गिरवी रखती हैं। ये बात ये लोग नहीं समझते। इसका प्रमाण ये है कि जब नोटबंदी हुई और महिलाओं की बचत इन्होंने ली तब मोदी जी कहां थे?
किसान आंदोलन में 600 किसान शहीद हुए पर क्या इन्होंने किसानों की पत्नी के मंगलसूत्र के बारे में सोचा? जब मणिपुर में एक जवान की पत्नी का वस्त्रहरण हुआ। उसके मंगलसूत्र के विषय में उन्होंने सोचा? पलक नहीं झपकाई उन्होंने और आज चुनाव के लिए, वोटों के लिए वो ऐसी बातें कर रहे हैं।
प्रियंका ने कहा कि आपको देश की महिलाओं के मंगलसूत्र की परवाह होती तो उनके बेटों को आप रोजगार दिलवाते, महंगाई कम करते, छात्रों को शिक्षा की सुविधाएं देते, देश की बेटियों को अपने पैरों पर खड़े होने का काम करते।
प्रियंका ने कहा कि देश हैरानी से देख रहा है। इतनी बड़ी-बड़ी समस्याएं हैं। बेरोजगारी बढ़ी हुई हैं। फिर भी वे इतनी छोटी-छोटी बातें कर रहे हैं। झूठ बोल रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि बीजेपी नेता कभी भी रोजगार के बारे में नहीं बोलते हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर नहीं बोलते हैं, लेकिन वे केवल भड़काऊ और ध्यान भटकाने वाले विषय पर बोलते हैं।
प्रियंका ने कहा कि लोग कहते हैं कि मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता हैं। इतने दबदबे, गर्व, प्रसिद्धि और अहंकार के साथ, यह कहा जाता है कि मोदी दुनिया में चल रहे युद्धों को चुटकियों से रोक सकते हैं। अगर वे इतने बड़े नेता हैं, अगर उनका इतना दबदबा है कि कोई उनसे सवाल नहीं पूछ सकता, तो वह आपके लिए रोजगार पैदा करने में क्यों विफल रहे, महंगाई कम क्यों नहीं की जा सकी?"
प्रियंका ने कहा, "आपको उन लोगों की बात ध्यान से सुननी चाहिए जो संविधान को बदलने की बात करते हैं क्योंकि इसका सीधा असर आपके जीवन पर पड़ेगा। लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. आज संविधान बदलने की बात हो रही है, संविधान बदलने से क्या होगा? आपके अधिकार कमजोर होंगे, आपकी ताकत होगी।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications