हमारा मिशन 'स्किल इंडिया' है न कि 'स्कैम इंडिया': मोदी

नयी दिल्ली। तीन देशों की यात्रा के दौरान टोरंटो पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी ने वहां के रिको कॉलेजियम में 10 हजार भारतीयों को संबोधित करते हुए उनमें नया विश्वास भरने की कोशिश की। अपने संबोधन के दौरान मोदी ने जोर दिया कि भारत में उनके सत्ता संभालने के बाद करीब 10 माह में विश्वास का एक नया माहौल बना है।

narendra modi

मोदी ने विकास के नारे को इस बार फिर से बुलंद किया और कहा कि स्किल डेवलप्मेंट उनकी पहली प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि हम भारत के युवाओं को 'नौकरी ढूंढ़ने वाले' नहीं, 'नौकरी देने वाले' बनना चाहते हैं।

मोदी ने एक बार फिर से युवा शक्ति पर जोर दिया और कहा कि भारत के युवाओं के विकास के लिए उनकी सरकार 'अटल इनोवेशन मिशन शुरू करने वाली है।

सबसे अहम बात जो मोदी ने अपने भाषण में कही वो ये कि दुनियाभर में भारत की छवि 'स्कैम इंडिया' की है। वो इसे 'स्कील इंडिया' में बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हर समस्या की बस एक दवा है विकास। अगर विकास हो जाए तो देश की हर समस्या से लड़ा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+