मलिक के नए आरोपों पर बोले वानखेड़े, कहा- ' मेरी शर्ट और जूतों के बारे में नवाब को कम जानकारी'

मुंबई, 02 नवंबर। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने मंगलवार को फिर से नवाब मलिक के नए आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 'सलमान नाम के एक ड्रग्स पेडलर ने उनकी बहन याश्मीन से संपर्क किया था लेकिन मेरी बहन एनडीपीएस मामले नहीं लेती हैं, इसलिए उन्होंने उसे वापस लौटा दिया था। सलमान ने हमें एक बिचौलिए के जरिए भी फंसाने की कोशिश की थी उसे गिरफ्तार किया गया और अब वह जेल में है लेकिन उसके व्हाटसअप चैट के जरिए मुझे और मेरे खानदान को लगातार बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। हम पर झूठे इल्जाम लगाए जा रहे हैं।'

Recommended Video

    Sameer Wankhede का पलटवार, बोले-मेरे कपड़ों को लेकर Nawab Malik को कम जानकारी | वनइंडिया हिंदी
    ‘बिचौलिया जिसने हमें फंसाने की कोशिश की थी'

    ‘बिचौलिया जिसने हमें फंसाने की कोशिश की थी'

    समीर वानखेड़े ने कहा, 'बिचौलिया जिसने हमें फंसाने की कोशिश की थी, उसने इसी साल मुंबई पुलिस में एक झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी ,उस शिकायत की जांच में कुछ भी सामने नहीं आया। आपको बता दें कि याश्मीन वानखेड़े पेशे से वकील हैं।

    यह सिर्फ एक अफवाह है

    नवाब मलिक के मंहगे जूतों और शर्ट के आरोप पर वानखेड़े ने कहा कि 'जहां तक मेरे महंगे कपड़े का सवाल है, यह सिर्फ एक अफवाह है। उन्हें कम जानकारी है और उन्हें इन बातों का पता लगाना चाहिए।'

    ' मेरी शर्ट और जूतों के बारे में उन्हें कम जानकारी'

    ' मेरी शर्ट और जूतों के बारे में उन्हें कम जानकारी'

    बता दें कि महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने प्रेसवार्ता करके नए आरोप लगाए हैं। नवाब मलिक ने कहा कि 'समीर वानखेड़े जब से इस विभाग में आया उसने अपनी एक प्राइवेट आर्मी खड़ी कर दी है जो कि धड़ल्ले से शहर में ड्रग्स का कारोबार करती है, छोटे-छोटे मामले उजागर होते हैं, लोगों को फंसाया जाता है। वानखेड़े के जरिए हज़ारों करोड़ रुपये की उगाही हुई है और इसमें काफी लोग शामिल हैं।'

     'वानखेड़े जो जूते पहनते हैं, उसकी कीमत 2 लाख रुपये'

    'वानखेड़े जो जूते पहनते हैं, उसकी कीमत 2 लाख रुपये'

    नवाब मलिक ने कहा कि 'वानखेड़े जो जूते पहनते हैं, उसकी कीमत 2 लाख रुपये है और उनके शर्ट की कीमत 50 हजार रुपये से ज्यादा है। सैकड़ो अधिकारी टीवी पर आते हैं किसी की शर्ट 500 रु से ज्यादा की नहीं होती है लेकिन वानखेड़े जी को देखिए, पहनावा सारी बात बता देता है। उन्होंने आगे कहा कि 2020 में वानखेड़े के आने के बाद एनसीबी ने एक केस दर्ज किया है।'

    वानखेड़े पर नवाब मलिक का प्रहार जारी

    वानखेड़े पर नवाब मलिक का प्रहार जारी

    मालूम हो कि नवाब मलिक लगातार वानखेड़े पर निशाना साध रहे हैं, उन्होंने वानखेड़े को फर्जी बताया है। उन्होंने इससे पहले कहा था कि वानखेड़े मुस्लिम थे उन्होंने दलित हिंदू सार्टिफिकेट के जरिए आईआरएस की नौकरी पाई है। नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े का एक कथित निकाहनामा अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया था। जिसमें उनके पिता का नाम दाऊद वानखेड़े और धर्म के नाम पर इस्लाम लिखा हुआ था। उनका कहना है कि वो जान बूझकर लोगों को ड्रग्स केस में फंसाकर अवैध वसूली करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+