दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष का नीतीश कुमार को खत, 34 लड़कियों में अगर आपकी बेटी भी होती तो?

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष का नीतीश कुमार को खत, 34 लड़कियों में अगर आपकी बेटी भी होती

नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शेल्टर होम में 34 लड़कियों के साथ रेप और हिंसा को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खत लिखा है। मालीवाल ने अपने खत में कहा है कि वो दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष हैं और बिहार मेरा कार्यक्षेत्र नहीं है। ऐसे में वो ये लेटर महिला आयोग की अध्यक्ष नहीं बल्कि एक महिला होने के नाते लिख रही हैं। मालीवाल ने अपनी चिट्ठी में बेहद कड़े शब्दों में इस मामले पर नीतीश कुमार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उन्हें मामले में सख्त एक्शन लेने को कहा है।

अगर आपकी बेटी होती?

अगर आपकी बेटी होती?

स्वाति मालीवाल ने खत में कहा है, आपकी कोई बेटी नहीं है लेकिन मैं आपसे जानना चाहती हूं कि अगर उन 34 लड़कियों में से एक भी आपकी बेटी होती, तो क्या तब भी आप इसमें कार्रवाई नहीं करते। आपके इस एक कर्म से आपने इस देश की करोड़ों महिलाओं और बच्चियों में अपनी इज्जत खोई है। स्वाति ने कहा है कि तीन महीने तक मामले को दबाया गया, नीतीश कुमार ने उस पर कोई भी एक्शन नहीं लिया।

आरोपी के मुस्कुराने पर किया तंज

आरोपी के मुस्कुराने पर किया तंज

स्वाति ने कहा है कि देशभर में इस मामले को लेकर लोगों ने विरोध दर्ज कराया तो आरोपी ब्रजेश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। स्वाति ने नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी जैसे मुस्कुरा रहा है, उससे आपके रसूख का पता चलता है। स्वाति ने लिखा है कि कम से कम 34 लड़कियों के साथ बार-बार रेप किया गया और कुछ का मर्डर कर के बालिका गृह में ही दफना दिया गया। मैं इस घटना के बाद सो नहीं पा रही हूं, मैं बच्चियों के दर्द से खुद को अलग नहीं कर पा रही हूं।

आपकी सरकार ने लड़कियों के लिए क्या किया?

आपकी सरकार ने लड़कियों के लिए क्या किया?

स्वाति मालीवाल ने अपने खत में लिखा है कि उनको रेप का शिकार हुई लड़कियों की चिंता है कि उनका अब क्या हाल है। जिस सरकार ने उन्हें इंसाफ नहीं दिया क्या वो सरकार उनका ख्याल रख रही है। क्या उन पर बयान बदलने के लिए दबाव नहीं बनाया जा रहा। स्वाति ने चिट्ठी में महिला आयोग की तरफ से बच्चियों को हर संभव मदद की भी बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+