राजद के धरने में एकजुट हुआ विपक्ष, राहुल बोले- हम देश की हर कमजोर महिला के साथ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का धरना और विरोध प्रदर्शन है।

नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस को लेकर आरजेडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का धरना और विरोध प्रदर्शन है। शरद यादव और दूसरे कई बड़े नेता धरने में पहुंचे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी धरने में शामिल हो सकते हैं। पढ़िए, जंतर-मंतर पर तेजस्वी यादव के धरने का पल-पल का लाइव अपडेट।

राजद के धरने में एकजुट हुआ विपक्ष

LIVE Feed
Aug 04, 2018, 7:50 PM IST

राहुल गांधी ने कहा कि हम नीतीश कुमार से उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं, जिन्होंने बच्चियों के साथ गलत काम किया: राहुल गांधी
Aug 04, 2018, 7:47 PM IST

हम सिर्फ मुजफ्फरपुर की 40 बच्चियों के लिए नहीं देश की हर उस महिला के लिए जंतर-मंतर पर आए हैं, जिसको दबाया जा रहा है। हम देश के कमजोर तबके के साथ खड़े हैं: राहुल गांधी
Aug 04, 2018, 7:47 PM IST

मीडिया में भाजपा की राय से इत्तेफाक रखने वाले लोग नहीं है। मीडिया को दबाकर भाजपा के पक्ष में लिखवाया जा रहा है। जो ऐसा नहीं कर रहे उनकी नौकरियां जा रही हैं: राहुल गांधी
Aug 04, 2018, 7:43 PM IST

एक बच्ची जिसने मामले को खोला, उसे मधुबनी भेजा दिया गया, आज उसका कुछ पता नहीं है, आखिर वो बच्ची कहां है? कई बच्चियां गायब हैं: तेजस्वी यादव
Aug 04, 2018, 7:43 PM IST

सरकार की ओर से लगातार ब्रजेश ठाकुर को बचाने का काम किया गया। हमने आवाज उठाई तो कहा कि ये विकास में बाधा कर रहे हैं। सुशासन की बात करने वाले नीतीश कुमार ने मामले में सुबूत मिटाने की कोशिश की: तेजस्वी
Aug 04, 2018, 7:43 PM IST

मुजफ्फरपुर में जो हुआ उसने एक बिहारी के तौर पर मेरा सिर शर्म से झुक गया है: तेजस्वी यादव
Aug 04, 2018, 7:33 PM IST

मैं एक भाई, एक बेटा हूं, मेरी बहनों की बेटियां हैं, उनके साथ वो हो जो मुजफ्फरफुर में हुआ, हम में से किसी की भी बेटी बहन के साथ ये हो तो सोच के देखिए कैसा लगेगा: तेजस्वी
Aug 04, 2018, 7:33 PM IST

शेल्टर होम उन बच्चियों के लिए बनाए जाते हैं, जिनका कोई नहीं होता, जो अनाथ होती हैं लेकिन इन बच्चियों का सरकार की नाक के नीचे यौन शोषण किया गया: तेजस्वी
Aug 04, 2018, 7:30 PM IST

मुजफ्फरपुर में जो सामने आया उससे बेहद दुख हुआ है। जंतर-मंजर पर जुटी भीड़ बताती है कि हम अभी न्याय के लिए खड़ा होना नहीं भूले हैं: तेजस्वी यादव
Aug 04, 2018, 7:28 PM IST

कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी धरने में शामिल होने जंतर-मंतर पर पहुंचे।
Aug 04, 2018, 7:18 PM IST

सरकार मामले में सुस्ती बरत रही थी। तेजस्वी यादव, जीतनराम मांझी और मैंने मिलकर दबाव बनाया, बिहार की जनता सड़कों पर उतरी तब कहीं जाकर ये मामला सीबीआई को दिया गया: शरद यादव
Aug 04, 2018, 7:16 PM IST

सारे देश में एक कमीशन बनना चाहिए जो इस तरह के शेल्टर होम की जांच करें कि इनमें क्या हो रहा है: शरद यादव
Aug 04, 2018, 6:52 PM IST

तीन माह के अंदर मामले की जांच पूरी हो और दोषियों को फांसी दी जाए: केजरीवाल
Aug 04, 2018, 6:51 PM IST

भाजपा के लोग देश का माहौल खराब कर रहे, भाजपा के लोग सोशल मीडिया पर महिलाओं को गाली देते हैं: केजरीवाल
Aug 04, 2018, 6:49 PM IST

मुजफ्फरपुर रेप कांड के आरोपियों को बचाने वाले भी इतने ही दोषी हैं, जितने उन्हें बचाने की कोशिश करने वाले। मामले में शामिल लोगों को तीन माह के भीतर सजा दी जाए: केजरीवाल
Aug 04, 2018, 6:47 PM IST

बिहार में जब 40 बच्चियों के साथ जो हो रहा था, वो कई बार बिहार की सरकार के सामने लाया गया लेकिन सरकार ने बच्चियों पर अत्याचार करने वालों पर कार्रवाई नहीं की: अरविंद केजरीवाल
Aug 04, 2018, 6:37 PM IST

जेएनयू के छात्रनेता कन्हैया कुमार, आप सांसद संजय सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी धरने में पहुंचे।
Aug 04, 2018, 6:16 PM IST

राजद सांसद मीसा भारती ने कहा कि सप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में मुजफ्फरपुर शेल्टर होम बालिकाओं के साथ हुए रेप मामले की जांच हो।
Aug 04, 2018, 5:57 PM IST

तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में बीते एक साल में महिलाओं के खिलाफ अपराध बहुत ज्यादा बढ़े हैं। यादव ने कहा कि वो ब्रजेश ठाकुर को फांसी दिए जाने की मांग करते हैं।
Aug 04, 2018, 5:19 PM IST

काफी तादाद में नेता ओर आम लोग जंतर मंतर पर पहुंचे। राजद नेताओं ने कहा, नीतीश कुमार को मुजफ्फरनगर मामले पर नौतिकता दिखाते हुए इस्तीफा देना चाहिए।
Aug 04, 2018, 5:14 PM IST

राजद के धरने पर भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि राहुल गांधी के प्रोटेस्ट में प्रियंका गांधी की सुरक्षित नहीं रहतीं और इस प्रदर्शन में तो तेजस्वी यादव शामिल हैं, इसलिए यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं होंगी।
Aug 04, 2018, 11:15 AM IST

भाजपा नेता और डिप्टी सीएम सुशील मोदी का बयान, तेजस्वी यादव जंतर-मंतर पर जो करने जा रहे हैं, उससे बदनाम होगा बिहार
Aug 04, 2018, 11:13 AM IST

दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के जरिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की भी कोशिश
Aug 04, 2018, 11:11 AM IST

पटना में पिछले तीन दिनों से तेजस्वी यादव के बंगले से चल रही है दिल्ली के जंतर मंतर पर मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस के खिलाफ धरना प्रदर्शन की तैयारी
Aug 04, 2018, 11:04 AM IST

टीएमसी नेताओं के भी तेजस्वी यादव के धरने में शामिल होने की उम्मीद, पार्टी पहले ही दे चुकी है नीतीश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को सहमति
Aug 04, 2018, 11:04 AM IST

जंतर-मंतर पर तेजस्वी यादव के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
Aug 04, 2018, 11:02 AM IST

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस को लेकर सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का धरना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+