मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में 7 असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 14 अफसर सस्पेंड
पटना: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में विपक्ष के दबाव का असर दिखाई दिया है और नीतीश कुमार सरकार ने 7 असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 14 अफसरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच पहले ही सीबीआई को सौंप दी गई है। साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने राज्य के सभी शेल्टर होम का दौरा करने का निर्देश संबधित जिलाधिकारियों को दे दिया है।
ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर कांड पर पहली बार बोले नीतीश कुमार, कहा हम शर्मशार हो गए

नीतीश कुमार ने हर जिले के डीएम को निर्देश दिया कि वह अपने जिले के तमाम शेल्टर हाउस और महिला शेल्टर हाउस का दौरा करें और स्थिति का जायजा लें। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि शेल्टर हाउस की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और किसी भी तरह की हीलाहवाली इस मामले में नहीं की जाए।
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में विपक्ष ने जमकर नीतीश कुमार पर हमला बोला था और दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी कई राजनीतिक दल एक मंच पर दिखाई दिए थे। वहीं, राजद और कांग्रेस पर पलटवार करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि गलत वातावरण बनाया जा रहा है, जिन्हे जो बोलना है वो बोले।
ये भी पढ़ें: नज़रिया: मुज़फ़्फ़रपुर कांड पर उबल क्यों नहीं पड़ता देश












Click it and Unblock the Notifications