मोदी की मुजफ्फरपुर रैली, बिहार में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी

Muzaffarpur Rally of Narendra Modi
मुजफ्फरपुर। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी आज बिहार के मुजफ्फरपुर में एक रैली को सम्‍बोधित करेंगे। जिसे लेकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी हैं। उम्‍मीद की जा रही है कि इस रैली में लगभग 4 लाख लोग इकट्ठे होंगे। खास बात है कि यही वह रैली स्‍थल है, जहां से दो दिन बाद नीतीश संकल्‍प यात्रा शुरू करेंगे। मुजफ्फरपुर से ही जॉर्ज फर्नांडिज भी सांसद रह चुके हैं।

आज की रैली में मोदी के साथ लोक जनशक्ति पार्टी के राम विलास पासवान और राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी नेता उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहेंगे। गौर हो कि कुशवाहा और पासवान के राजग के साथ आ जाने से बिहार के पिछड़े वर्ग का वोट भाजपा के साथ आ सकता है। पासवान का राजग के साथ आना चुनाव के पहले राजद और जदयू के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसके बाद से बिहार के राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं।

बिहार में मोदी की 'हुंकार रैली' के बाद यह दूसरी बड़ी रैली है, हुंकार रैली में हुए बम धमाकों को देखते हुए यहां सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किये गये हैं। गौर हो कि अक्‍टूबर में हुई हुंकार रैली में बम धमाकों में 6 लोग मारे गये थे।

रैली स्‍थल पर सुरक्षा के लिए 35 से ज्‍यादा मेटल डिटेक्‍टर लगाये गये हैं, वहीं हेलीपैड के पास भी सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किये गये हैं। यह भी ध्‍यान देने योग्‍य है कि पटना रैली में हुए ब्‍लास्‍ट के बाद पता चला था कि मोदी इंडियन मुजाहिदीन के निशाने पर हैं, वहीं बिहार सरकार पर भी सुरक्षा मुहैया न करवाने के आरोप लगे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+