घर में सीढ़ियों से गिरे मुत्थूट ग्रुप के चेयरमैन एमजी जॉर्ज, अस्पताल पहुंचने से पहले निधन

नई दिल्ली: फाइनेंस सेक्टर से शुक्रवार को एक बुरी खबर आई, जहां मुत्थूट ग्रुप के चेयरमैन एमजी जॉर्ज मुत्थूट का निधन हो गया। वो 72 साल के थे और दिल्ली के एस्कॉर्ट्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अचानक से अपने चेयरमैन की मौत की खबर सुन कंपनी के कर्मचारियों को भी झटका लगा है। साथ ही उनके निधन पर कई बड़ी हस्तियों ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है।

Muthoot

जानकारी के मुताबिक एमजी जॉर्ज मुत्थूट शुक्रवार को अपने घर में सीढ़ियों से गिर गए थे। इसके बाद आनन-फानन में उनको दिल्ली के एस्कॉर्ट्स अस्पताल में पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक जब तक वो अस्पताल पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी, जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने लिखा कि मुत्थूट ग्रुप के चेयरमैन एमजी जॉर्ज मुत्थूट के निधन की खबर जानकर दुख हुआ। वो हमारी कम्यूनिटी के मजबूत स्तंभ थे, जिन्हें मैं याद करूंगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

कंपनी को तेजी से आगे बढ़ाया
जॉर्ज मुत्थूट ग्रुप के चेयरमैन के साथ ही Orthodox Church चर्च के ट्रस्टी थे। इसके अलावा वो फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। वैसे तो एमजी जॉर्ज अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य थे, जिन्होंने Muthoot ग्रुप के चेयरमैन का पद संभाला, लेकिन जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने ग्रुप को तेजी से आगे बढ़ाया, जिसका नतीजा है कि आज मुत्थूट की दुनियाभर में 5000 से ज्यादा शाखाएं हैं। वहीं जॉर्ज मुत्थूट उन 6 मलयाली लोगों में से एक थे, जिन्होंने पिछले साल फोर्ब्स मैगजीन की अमीरों की लिस्ट में जगह बनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+