मुलायम के गोद लिए गांव तमौली में एक भी मुस्लिम नहीं
आजमगढ़। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत समाजवादी पार्टी चीफ मुलायम सिंह यादव ने भी एक गांव को गोद लिया है। लेकिन इसमें खास बात यह है कि मुस्लिम आबादी रहित गांवों को गोद लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके बीजेपी सांसदों पर तंज कसने वाली सपा पार्टी के मुखिया ने जो गांव गोद लिया है, उसमें 80 प्रतिशत से ज्यादा आबादी उन्हीं की जाति की है और इस गांव में भी एक भी मुसलमान नहीं है।
मुलायम सिंह यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में बसे तमौली गांव को गोद लिया है, जिसमें 80 फीसदी आबादी यादवों की हैं। बाकी के बचे बीस प्रतिशत में अन्य पिछड़ी जातियों के लोग और सवर्ण शामिल हैं लेकिन एक भी घर में मुस्लिम नहीं हैं।
मुलायम सिंह ने अपनी हर रैली में पीएम मोदी और उनकी सेना के मंत्रियों पर यह कहकर निशाना साधा है कि वो हिंदूत्व को बढ़ावा दे रहे हैं और जानबूझकर ऐसे गांव को गोद ले रहे हैं जहां मुस्लिम नहीं है लेकिन खुद मुलायम सिंह ने वो ही काम किया है।
हालांकि तमौली गांव के लोगों को अपने नेताजी से बहुत ज्यादा आशाएं हैं, उन्हें लगता है कि उनके नेता सैफई की तरह ही तमौली को भी स्वर्ग बना देंगे लेकिन देखते हैं उनकी आशाओं और उम्मीदों पर उनके नेता मुलायम सिंह कितना खरा उतरते हैं और उनके इस कदम पर उनके मुस्लिम वोटर्स उन्हें क्या जवाब देते हैं?













Click it and Unblock the Notifications