'विकास यात्रा' में मुस्लिमों का साथ आना जरूरी: नरेंद्र मोदी

मोदी ने गुजरात के विकास का कारण 24 घंटे बिजली की उपलब्धता और हर नागरिक की भागीदारी को बताया। उन्होने हिंदू और मुस्लिम को विकास की गाड़ी के दो पहिए बताये। मोदी ने कहा कि कच्छ में मुस्लिमों का बड़ा व्यापार है तो गुजरात में पतंगों के व्यापार में भी इस समुदाय के कारण ही बढ़त हासिल हुई है।
बताया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोदी इन दिनों मुस्लिमों को रिझाने में लगे हुए हैं, अत: इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं। सूत्रों के अनुसार मोदी इन सभी सीटों पर जीत हासिल करना चाहते हैं, वहीं मुजफ्फरनगर दंगों के बाद उत्तर प्रदेश में भी मुस्लिम भाजपा के समर्थन में आते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पिछले दिनों कोलकाता रैली में भाजपा प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कांग्रेस को सर्वाधिक सांप्रदायिक पार्टी बताया था।












Click it and Unblock the Notifications