तीन तलाक की खुशी में मुस्लिम महिला ने बनाई मोदी-योगी की पेंटिंग तो हुई जमकर पिटाई
यूपी- हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को असंवैधानिक करार दे दिया। कोर्ट के फैसले पर देश भर की मुस्लिम महिलाओं ने खुशी मनाई। कुछ इसी तरह की खुशी 24 साल की नगमा भी मना रही थी। तीन तलाक को असंवैधानिक करार दिए जाने के बाद नगमा ने पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की पेंटिंग्स बनाकर अपनी खुशी का इजहार किया। जब नगमा ने ये पेंटिंग्स अपने पति को दिखाई तो उसने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की।

इतना ही नहीं नगमा के पति परवेज खान ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की और फिर उसे पागल करार देकर घर से बाहर कर दिया। परवेज के साथ उसके घर वालों ने भी नगमा को पागल कहकर पिटना शुरू कर दिया। यह हैरान कर देने वाली घटना यूपी के बलिया जिले के बसारिकपुर गांव की है।
पति ने जब नगमा को घर से बाहर कर दिया तो उन्हें पिता का सहारा मिला। नगमा के पिता मोहम्मद शमशेर खान ने पुलिस में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले साल 26 नवंबर 2016 को नगमा की शादी परवेज खान के साथ हुई थी। दहेज के लिए ये लोग अक्सर नगमा को परेशान करते रहे हैं। जब नगमा के पिता ने उसके ससुराल वालों से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि नगमा पागल हो गई है। यह मोदी और योगी के फोटो बनाकर घर में लगा रही है। इसे यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है। बता दें, नगमा के परिवार ने 20 जुलाई को दहेज उत्पीड़न की शिकायत भी की थी।












Click it and Unblock the Notifications