ट्रिपल तलाक पर मोदी और योगी की तारीफ करने वाली मुस्लिम युवती ने बदला बयान, मांगी माफी
युवती ने कहा कि वह अपनी बहन के तलाक की वजह से परेशान थी। उसकी बहन के पति ने तीन बार तलाक बोलकर उसे छोड़ दिया और 16 अप्रैल को दूसरी शादी कर ली।
नई दिल्ली। ट्रिपल तलाक के विरोध में मुस्लिम लड़कियों के हिंदुओं से शादी करने की बात युवती अब अपनी बात से मुकर गई है। उत्तराखंड की इस युवती ने अब दावा किया है कि उसे ट्रिपल तलाक और मुस्लिमों के खिलाफ बोलने के लिए मजबूर किया गया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

बहन के पति ने दिया था तलाक

पहले दिया था ये बयान
युवती को वीडियो में कहते सुना गया था, 'ट्रिपल तलाक की वजह से हमारी महिलाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है। ऐसे लोग जो इस तरह तलाक देते हैं उन्हें फांसी पर लटका दिया जाए या उम्रकैद दे दी जाए। अगर ट्रिपल तलाक जारी रहता है तो हम अपना धर्म बदल लेंगे और हिंदुओं से शादी कर लेंगे।'

बयान पर मांगी माफी
शुक्रवार को एक बार फिर उसका एक वीडियो सामने आया और उसने अपने कहे के लिए माफी मांगी और कहा कि उसने दबाव में आकर वो बातें कही थीं। उसने कहा, 'मैं माफी मांगती हूं जो भी मैंने कहा है। मैं गुस्से में थी और परेशान इसलिए ऐसा कह गई। मुझे खुद शर्म आ रही है।'












Click it and Unblock the Notifications