फ्लाइट में एयर होस्टेस ने पेश की मानवता की मिसाल, पानी मांगने पर दिया इफ्तार का खाना
नई

रोजा खोलने के लिए फ्लाइट की एयर होस्टेस से पानी की एक बोतल मांगी
शनिवार को जर्नालिस्ट रिफद जावेद रमजान के पवित्र महीने में रोजा रख रहे हैं। शाम में रोज खोने के लिए इफ्तार के भोजन की जरूरत होती है। लेकिन वह उस समय विमान में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने रोजा खोलने के लिए फ्लाइट की एयर होस्टेस से पानी की एक बोतल मांगी। उसके बाद जो हुआ वह मानवता के लिए एक मिसाल बन गया। रिफद ने इस पूरी घटना को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो के साथ शेयर किया।
इफ्तार के लिए मांगी पानी की एक और बोतल तो...
रिफद ने लिखा कि, एअर इंडिया की फ्लाइट से मैं गोरखपुर से दिल्ली वापस आ रहा था। इफ्तार का समय नजदीक था इसलिए मैं केबिन क्रू मेंबर मंजुला के पास गया और कुछ पानी मांगा। उन्होंने मुझे एक छोटी बोतल दी। मैंने पूछा, 'क्या मुझे एक पानी की एक बोतल और मिल सकती है, क्योंकि मैं उपवास कर रहा हूं? इस पर मंजुला ने कहा कि, आपने अपनी सीट क्यों छोड़ी? आप कृपया अपनी सीट पर वापस आ जाइए।
मंजुला का व्यवहार दिल को छू जाने वाला था
रिफद ने आगे लिखा कि, मैं अपनी सीट पर वापस लौट आया। एक मिनट बाद वह दो सैंडविच लेकर आईं और कहा, कृपया और मांगने में संकोच ना करें। बेशक मुझे ज्यादा जरूरत नहीं थी। यह मेरे लिए पर्याप्त से अधिक था। इस यात्रा के दौरान जिस बात से मेरे दिल को सबसे अधिक संतुष्टि मिली वह था मंजुला का दिल छूने वाला व्यवहार। यह मेरा भारत है! सोशल मीडिया पर यह कहानी ट्रेंड कर रही है। लोग इस घटना पर लेकर कई तरह के कमेंट लिख रहे हैं। लोग मंजुला और एयर इंडिया की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, इस तरह के लोग सौभाग्य से मेरे प्यारे भारत में बहुसंख्यक हैं।












Click it and Unblock the Notifications