मुस्लिम फिल्ममेकर ने गाय को लिया गोद, की पूजा
गाय के नाम पर हो रही हिंसा के बीच मुस्लिम फिल्म निर्माता ने गाय की पूजा कर उसे घर के भीतर दी जगह
नई दिल्ली। एक तरफ जहां देशभर में गोरक्षा के नाम पर लोगों के साथ मारपीट की कई घटनाएं सामने आ रही हैं, तो दूसरी तरफ एक मुस्लिम फिल्म निर्माता ने गाय की पूजा करके एक खास संदेश देने की कोशिश की है। फिल्म निर्माता सरोश खान ने एक गाय व उसके बछड़े को गोद लिया है, यही नहीं गाय को गोद लेने के बाद उसे अपने घर के भीतर ले जाने स पहले उसकी बकायदा रीति-रिवाज के साथ पूजा की।

राजस्थान के कोटा में अपने घर गाय लाने से पहले सरोश खान ने तमाम परंपराओं का भी पालन किया। सरोश कई राजस्थानी और हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। गाय को गोद लेने के बाद सुरेश खान ने बताया कि इस्लाम हिंदुओं या की भी अन्य धर्म के खिलाफ नफरत नहीं सिखाता है। सभी को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए और गाय के नाम पर हो रही हिंसा को खत्म करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- गाय के नाम पर हो रही हिंसा के खिलाफ FIR दर्ज करना अनिवार्य- केंद्र सरकार
सरोश खान ने गाय को गोद लेने का फैसला ऐसे समय में लिया है जब हर तरफ गाय के नाम पर विवाद चल रहा है, वह गाय को गोद लेकर इसके जरिए समाज में यह संदेश देने की कोशिश की है कि मुसलमान भी गाय से प्रेम करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर मेरे इस कदम से समाज में गाय के नाम पर हो रही हिंसा पर लगाम लग सकती है तो मैं काफी संतोष महसूस करूंगा। यही नहीं उन्होंने कहा कि अगर लोग वाकई में गाय को माता मानते हैं तो सड़क पर आवारा गायों को उन्हें गोद लेना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications