नुसरत जहां के दुर्गा पूजा में शामिल होने पर देवबंदी उलेमा ने उठाए सवाल, तो महिला सांसद ने दिया करारा जवाब
Recommended Video
नई दिल्ली। टीएमसी सांसद नुसरत जहां नवरात्र की महाअष्टमी के दिन अपने पति निखिल जैन के साथ दुर्गा पूजा समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचीं थीं। इस दौरान नुसरत पारंपरिक भारतीय अंदाज में नजर आईं। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थीं और मांग में सिंदूर भी लगाया हुआ था। यही नहीं पूजा कार्यक्रम के दौरान वो ढोल की थाप पर डांस करती हुई भी दिखाई दी थीं। अब उनके दुर्गा पूजा समारोह में शामिल होने को लेकर विवाद हो गया है, देवबंदी उलेमा ने उनके रवैये पर नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर नुसरत जहां को गैर मजहबी काम करने हैं, तो वो अपना नाम बदल सकती हैं।

नुसरत पर भड़के देवबंदी उलेमा
नुसरत जहां के दुर्गा पूजा में शामिल होने को लेकर देवबंदी उलेमा ने कहा, 'नुसरत जहां क्यों गैर-मजहबी वाले काम कर रही हैं? इस्लाम में अल्लाह के सिवा किसी और की इबादत करना हराम है। अगर नुसरत जहां को गैर-मजहबी काम करने हैं तो क्यों नहीं नुसरत जहां अपना नाम बदल ले रही हैं। इस तरह के रवैये से वो इस्लाम और मुसलमानों की तौहीन क्यों कर रही हैं। अगर नुसरत जहां इस्लाम को नहीं मानती हैं तो उन्हें अपना नाम बदल लेना चाहिए।'

'नुसरत इस्लाम नहीं मानती तो अपना नाम बदल लें'
देवबंदी उलेमा ने कहा, 'नुसरत जहां ने यह काम पहली बार नहीं किया है। वह इससे पहले भी पूजा कर चुकी हैं। इस बार उन्होंने नवदुर्गा की पूजा की है। मैं समझता हूं कि इस तरह का अमल इस्लाम में जायज नहीं है। उन्हें इससे परहेज करना चाहिए। इस तरह के काम करके वह इस्लाम और मुसलमानों की तौहीन कर रही हैं। बता दें कि इससे पहले भी नुसरत जहां पूजा समारोह में जाने पर, संसद में साड़ी और सिंदूर को लेकर आलोचकों के निशाने पर आ चुकी हैं।
नुसरत जहां ने दुर्गा पूजा के साथ-साथ किया था डांस, देखिए VIDEO
बता दें कि रविवार को नुसरत जहां माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर लगाकर और साड़ी पहन कर दुर्गा पूजा में पहुंचीं थीं। इस दौरान उनके पति निखिल जैन भी मौजूद रहे। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। नुसरत कोलकाता के सुरुचि संघ पंडाल में पति के साथ मां दुर्गा के दर्शन करने गई थीं। सामने आई तस्वीरों में नसुरत और उनके पति निखिल मां दुर्गा की हाथ जोड़कर आराधना करते नजर आए।

'मैं विवादों पर ध्यान नहीं देती हूं और जो करना होता है, वही करती हूं'
दुर्गा पूजा के बाद नुसरत जहां ने इस कार्यक्रम में डांस भी किया। खास बात यह कि इसमें उनके पति निखिल भी साथ दे रहे थे। निखिल जहां ढाक पर थाप दे रहे थे वहीं नुसरत जमकर डांस कर रही थीं। इसके बाद खुद नुसरत ने ढोल पर मोर्चा संभाला। अब उनकी इसी तस्वीर के वायरल होने पर देवबंदी उलेमा ने नाराजगी जताई है। दूसरी ओर देवबंदी उलेमा के विरोध से पहले ही पूजा में शामिल होने के लेकर नुसरत जहां ने अहम टिप्पणी की। इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो विवादों पर ध्यान नहीं देती हैं और जो करना होता है, वही करती हैं। नुसरत जहां ने ये भी कहा कि ये उनका अंदाज है।
इसे भी पढ़ें:- आर्टिकल 370 पर पहली बार नुसरत जहां ने खुलकर कही अपने मन की बात
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications