आर्टिकल 370 पर पहली बार नुसरत जहां ने खुलकर कही अपने मन की बात
नई दिल्ली। बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने एक कार्यक्रम के दौरान कई राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात कही। साथ ही नुसरत जहां ने हिंदी और बंगाली में गाना भी गाया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नुसरत के गाने को खूब पसंद किया। इस कार्यक्रम के दौरान नुसरत जहां ने फिल्मों से राजनीति में आने के पीछे भी बताई। वहीं, नुसरत ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने पर बड़ा बयान दिया।

नुसरत जहां ने आर्टिकल 370 पर रखी अपनी बात
नुसरत जहां ने आर्टिकल 370 पर बोलते हुए कहा, 'जब हम कुछ भी बदलाव लाने की कोशिश करते हैं और ये बदलाव अगर देश के लोगों को प्रभावित करते हैं तो मैं मानती हूं कि ये डेमोक्रेसी नहीं है। मैं और मेरी पार्टी जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के फैसले का समर्थन करती है, लेकिन मेरा मानना है कि हर भारतीय की राय का सम्मान होना चाहिए।' नुसरत जहां इंडिया टुडे द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'माइंड रॉक्स' में बोल रही थीं।

कश्मीर के लोगों को भी इसमें शामिल किया जाना चाहिए था- नुसरत
टीएमसी सांसद ने कहा कि कश्मीर के लोगों और वहां के नेताओं को शामिल किए बिना ये फैसला लिया गया, कोई इस बिल के विरोध में नहीं है लेकिन सरकार को ये भी सोचना चाहिए था कि यहां के लोग कैसे रिएक्ट करेंगे। अगर कश्मीर के लोगों को भी इस फैसले में शामिल किया जाता तो बेहतर होता।' बता दें कि 5 अगस्त को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का फैसला लिया था। इसके बाद जम्मू-कश्मीर के नेताओं को नजरबंद रखा गया है। पूरे जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

नुसरत जहां ने बताया, क्यों आईं वह राजनीति में
इस कार्यक्रम के दौरान नुसरत जहां ने बताया कि उन्हें नेता कहलाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं लोगों की प्रतिनिधि कहलाना पसंद करूंगी।' फिल्मों से राजनीति में कदम रखने वाली नुसरत देश की युवा सांसदों में शामिल हैं। पश्चिम बंगाल के बशीरहाट लोकसभा सीट से टीएमसी के टिकट पर चुनाव जीतने वाली नुसरत ने बताया कि वे राजनीति में क्यों आईं।

नेता कहलाना पसंद नहीं- नुसरत
नुसरत ने कहा कि राजनीति में होने से आप एक बड़े स्केल पर काम कर सकते हैं, आवाज उठा सकते हैं। नुसरत ने कहा कि आप लोगों की आवाज को दुनिया के सामने ला सकते हैं। युवाओं की कई परेशानियां हैं जिसका समाधान हम युवा नेताओं के पास है। उन्होंने कहा, 'हम उनके मुद्दों को समझ सकते हैं और उनका समाधान निकाल सकते हैं।'
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications