TV शो में तीन तलाक पर हो रही थी बहस, शाजिया इल्मी पर बरस पड़े मौलाना, हाथापाई की नौबत
मौलानाओं का कहना था कि तीन तलाक एक बार में देना गलत है। वहीं शाजिया इल्मी और अंबर तीन तलाक के विरोध में अपना पक्ष रख रहे थे।
नई दिल्ली। कुछ दिनों से तीन तलाक का मुद्दा पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर रोज इसे लेकर कोई न कोई नई बहस छिड़ जा रही है। बुधवार को एक न्यूज चैनल के डिबेट शो में यह बहस इस कदर बढ़ गई कि नौबत हाथापाई तक आ गई। हालांकि समय रहते माहौल को संभाल लिया गया।

इस शो में बीजेपी नेता शाजिया इल्मी, कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी, मुस्लिम धर्मगुरू मौलाना साजिद रशीदी और मौलाना अहतर देहलवी व सामाजिक कार्यकर्ता अंबद जैदी बतौर मेहमान थे। शो न्यूज 18 इंडिया का था। बहस में आम जनता सवाल पूछ रही थी और मेहमान उसका जवाब दे रहे थे। इसे भी पढ़ें- दिल्ली MCD चुनाव: बिना लड़े ही चार सीटों पर हार गई बीजेपी!
मौलानाओं का कहना था कि तीन तलाक एक बार में देना गलत है। वहीं शाजिया इल्मी और अंबर तीन तलाक के विरोध में अपना पक्ष रख रहे थे। इसी दौरान बहस इस कदर बढ़ गया कि दोनों मौलाना शो छोड़कर जाने लगे। इसपर एंकर ने जब उन्हें रोका तो वो शाजिया इल्मी पर बरस पड़े।












Click it and Unblock the Notifications