दिल्ली MCD चुनाव: बिना लड़े ही चार सीटों पर हार गई बीजेपी!
पार्टी सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक बीजेपी अब यहां निर्दलीय को समर्थन देगी। यानि बीजेपी किसी निर्दलीय के पक्ष में प्रचार करेगी और चुनाव पूर्व गठबंधन कर पार्टी में शामिल कर लेगी।
नई दिल्ली। दिल्ली में एमसीडी चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगा है। झटका भी ऐसा कि 4 सीट पर बिना चुनाव लड़े भाजपा लड़ाई से बाहर हो गई है। दरअसल हुआ यह कि बीते तीन तारीख को नामांकन भरे जाने की आखिरी तारीख थी। हैरान करने वाली बात ये है कि इसी दिन भाजपा ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की और आनन-फानन में प्रत्याशियों ने नामांकन भरा।

जांच के बाद दिल्ली चुनाव आयोग ने बीजेपी के चार प्रत्याशियों के नामांकन रद्द कर दिए। जानकारी के मुताबिक जिन सीटों पर नामांकन रद्द हुए हैं उनके नाम ईस्ट विनोद नगर, किशनगंज, अबुल फजल और बापरौला है। सबसे बड़ी बात यह भी थी कि इन चारों सीटों पर कोई कवरिंग उम्मीदवार भी नहीं था।
अब क्या करेगी बीजेपी
पार्टी सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक बीजेपी अब यहां निर्दलीय को समर्थन देगी। यानि बीजेपी किसी निर्दलीय के पक्ष में प्रचार करेगी और चुनाव पूर्व गठबंधन कर पार्टी में शामिल कर लेगी। पार्टी अब इसी हिसाब से चुनाव की तैयारी में लग गई है। आपको बता दें कि यह काम पार्टी के दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी खुद देख रहे हैं। PICS: कैसे तैयार होता है योगी का कुर्ता, बड़े नाखूनों से क्या है कनेक्शन
नाराज हैं प्रत्याशी
नामांकन रद्द होने के बाद से बीजेपी प्रत्याशी नाराज हैं। उनका आरोप है कि अंतिम समय में लिस्ट निकालने के चलते ये खामियाजा भुगतना पड़ा है। जिन बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हुए हैं उनके नाम हैं बापरौला से संजू बाला, अबुल फजल से हैदर जमाल, किशन गंज से मोनिका छाबड़ा और इस्ट विनोद नगर से रवींद्र नेगी हैं।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications