कैंसर से जूझ रहे संगीतकार आदेश श्रीवास्तव का निधन
मुंबई। एक दुखद खबर बॉलीवुड से है, कैंसर की बीमारी से जूझ रहे मशहूर संगीतकार आदेश श्रीवास्ताव का शु्क्रवार देर रात कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। मात्र 49 साल के आदेश का पिछले 40 दिन से अस्पताल में इलाज चल रहा था।
अस्पताल के डॉ. राम नारायण ने बताया कि आदेश श्रीवास्तव ने शुक्रवार देर रात 12:30 बजे कैंसर के चलते दम तोड़ दिया। आदेश की कीमोथैरिपी हुई थी लेकिन उसके बावजूद उनमें कोई सुधार नहीं हो रहा था।
मालूम हो कि फ्लॉप फिल्मों के हिट संगीतकार के नाम से मशहूर आदेश श्रीवास्तव ने चलते चलते, बाबुल, बागबान, कभी खुशी कभी गम, राजनीति, वेलकम जैसी हिट फिल्मों में संगीत दिया। उनके दिये संगीत वाली कई फिल्में भले ही चली हों लेकिन उनका संगीत हमेशा हिट रहा है। आदेश को 2010 में भी कैंसर हुआ था लेकिन वो तब इलाज से ठीक हो गये थे लेकिन इस बार वो जंग हार गये।
फ्लॉप फिल्मों के हिट संगीतकार के नाम से मशहूर आदेश श्रीवास्तव
आदेश श्रीवास्तव की शादी अभिनेत्री विजेता पंडित से हुई थी, विजेता पंडित संगीतकार ललित पंडित और अभिनेत्री सुलक्षना पंडित की बहन हैं। आदेश-विजेता को शादी से दो बेटे अनिमेश और अवितेश हैं।













Click it and Unblock the Notifications