मुर्शिदाबाद ट्रिपल मर्डर: पुलिस ने बताया, तीन लोगों की हत्या के पीछे क्या थी वजह
Recommended Video
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक अध्यापक की पत्नी और बेटे सहित हत्या के बाद सियासत गरमा गई थी। इस हत्याकांड को लेकर बीजेपी ने ममता सरकार पर निशाना साधा था। जबकि इस मामले में मृतक बंधु प्रकाश पाल के परिवारवालों ने बीजेपी के उन दावों को खारिज किया था, जिसमें उनको राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सदस्य बताया था। वहीं, पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस तिहरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पैसे को लेकर था विवाद- पुलिस
मुर्शिदाबाद में तीन लोगों की हत्या के पीछे राजनीतिक कारणों को पुलिस ने पहले ही खारिज कर दिया था। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी उत्पल बेहरा पेशे से राजमिस्त्री है। बेहरा ने दो जीवन बीमा पॉलिसी (पीएनबी मेटलाइफ) के लिए बंधु प्रकाश पाल को पैसे दिए थे। पाल ने पहली पॉलिसी के लिए रसीद दी थी लेकिन दूसरी पॉलिसी के लिए रसीद नहीं दी, इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने कहा कि इसी विवाद के कारण आरोपी ने बंधु प्रकाश पाल, उसकी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी।

आरोपी ने जुर्म कबूल किया- पुलिस
मुर्शिदाबाद पुलिस ने बताया कि आरोपी उत्पल बेहरा को सागरदीघि के साहापुर इलाके से सुबह गिरफ्तार किया गया था। रसीद को लेकर विवाद के बाद बेहरा ने गुस्से में आकर पाल को जान से मारने का फैसला किया। इस दौरान उसने पाल की पत्नी और 6 साल के बेटे की भी हत्या कर दी। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है।
मृतक के परिवार ने खारिज की थी आरएसएस से जुड़े होने की बात
इसके पहले, इस तिहरे हत्याकांड पर राज्य में सियासी पारा चढ़ा हुआ था। बीजेपी ने बंधु प्रकाश पाल के आरएसएस सदस्य होने का दावा किया था। जिसपर मृतक के परिवार का कहना था कि पाल का किसी राजनीतिक पार्टी या संगठन से कोई संबंध नहीं था। परिवार ने राजनीतिक दलों पर इस मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया था। बता दें कि पाल और उनके बेटे का शव एक कमरे में मिला था, जबकि पत्नी ब्यूटी की लाश दूसरे कमरे में मिली थी। पुलिस का कहना था कि पहले पति और पत्नी की हत्या की गई, इसके बाद बेटे का गला घोंटा गया और किसी भारी चीज से उसपर वार किया गया ताकि वह जिंदा ना बचे।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications