आरोप मुक्त होने के बाद मुरली मनोहर जोशी बोले- किसी साजिश का हिस्सा नहीं थीं हमारी रैलियां
लखनऊ। 28 साल पुराने बाबरी विध्वंस मामले पर सीबीआई की विशेष अदालत ने आज अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने 49 आरोपियों में से जीवित 32 आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट से आरोप मुक्त होने के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने लखनऊ की विशेष सीबीआई अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए आरोप मुक्त होने पर खुशी जाहिर की है। बीजेपी नेता ने कहा, यह वकीलों के कठिन परिश्रम के बिना संभव नहीं हो सकता था।
Recommended Video

इस मामले की सुनवाई न्यायाधीश एसके यादव कर रहे थे जिनका कार्यकाल का आज समाप्त हो रहा है। उन्होंने सभी आरोपियों को बरी करते हुए फैसले में कहा कि बाबरी विध्वंस की घटना पूर्व नियोजित नहीं थी। फैसला पढ़ते हुए उन्होंने कहा कि अधिनियम में कोई साजिश नहीं थी और यह क्षण भर में हुआ। कोर्ट से राहत मिलने पर मुरली मनोहर जोशी बोले, 'यह अदालत का ऐतिहासिक फैसला है। इससे साबित होता है कि अयोध्या में 6 दिसंबर की घटना के लिए कोई साजिश नहीं रची गई थी। हमारा कार्यक्रम और रैलियां किसी साजिश का हिस्सा नहीं थीं। हम खुश हैं, हर किसी को अब राम मंदिर निर्माण को लेकर उत्साहित होना चाहिए।'
गौरतलब है कि छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराए जाने से संबंधित केस में आज सीबीआई अदालत ने अपना फैसला सुनाया। घटना के 28 साल बाद मामले में फैसला आया है। अदालत ने सभी मुल्जिमों को अदालत में रहने को कहा था। इस मामले में भाजपा के सीनियर लीडर लालकृष्ण अडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती समेत 49 आरोपी थे। इनमें से 17 की मौत हो चुकी है। वहीं लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, सतीश प्रधान और महंत नृत्य गोपाल दास अस्वस्थ होने के कारण आज कोर्ट नहीं पहुंच पाए थे।
यह भी पढे़ं: बाबरी विध्वंसः सभी आरोपी बरी, राजनाथ सिंह- इकबाल अंसारी समेत इन नेताओं ने किया फैसले का स्वागत
-
Bengal Chunav 2026 BJP Candidates Third List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 19 उम्मीदवारों में कौन-कौन? -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी












Click it and Unblock the Notifications