Ryan School में बच्चे की हत्या पर बोले सीएम खट्टर, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि स्कूल में जिस तरह से बच्चे की हत्या हुई है इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।
नई दिल्ली। गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के मासूम की हत्या के बाद इस मामले में हंगामा बढ़ता जा रहा है। पुलिस और प्रशासन लगातार कार्रवाई में जुटा हुआ है। पूरे मामले को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस घटना को दुखद और जघन्य बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। सीएम खट्टर ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्य साफ नहीं होने पर किसी भी जांच के लिए हम तैयार हैं।

सीएम खट्टर ने घटना को बताया जघन्य
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि स्कूल में जिस तरह से बच्चे की हत्या हुई है इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी। सीएम खट्टर ने पूरे मामले पर दुख जताया है और इसे जघन्य करार दिया है। बच्चे के परिजनों की ओर से हाई प्रोफाइल जांच की मांग पर सीएम खट्टर ने कहा कि मामले में रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी। अगर जांच रिपोर्ट में तथ्य साफ नहीं हुए तो बड़ी से बड़ी जांच कराने के लिए हम तैयार फैसला करेंगे। बच्चे के परिजनों की ओर से सीबीआई जांच की मांग पर हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि बच्चे के माता-पिता से मिलकर उनको भरोसा दिलाया है कि जांच से वह संतुष्ट होंगे। उन्होंने कहा कि आम लोगों को आदत हो गई है सीबीआई जांच की मांग करने की।
रायन इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को सात साल के मासूम प्रद्युम्न की गला काट कर हत्या कर दी गई थी। स्कूल के अंदर बच्चे की हत्या का मामला सामने आने के बाद तुरंत ही पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला। हत्या के मामले में शुक्रवार को ही पुलिस ने बस कंडक्टर को पकड़ा है। आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है। वहीं बच्चे की हत्या के बाद स्कूल के प्रिंसिपल को सस्पेंड भी कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बीच गुरुग्राम पुलिस ने कहा है कि मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और 7 दिन में जांच पूरी करके चार्जशीट दाखिल की जाएगी। पूरे मामले में आरोपी कंडक्टर अशोक को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications