संसद में बोले राहुल गांधी- महाराष्‍ट्र में लोकतंत्र की हत्‍या हुई, सवाल पूछने का कोई मतलब नहीं

नई दिल्‍ली। महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक का असर संसद के दोनों सदन में देखने को मिला। राज्‍यसभा और लोकसभा में फडणवीस सरकार के गठन को लेकर भारी हंगामा हुआ। इस सदन में पहली बार मौजूद हुए कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या हुई है, ऐसे में मेरे सवाल पूछने का कोई मतलब नहीं है।' लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने नारे भी लगा। विपक्ष ने कहा, संविधान की हत्या बंद करो, बंद करो। विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई।

संसद में बोले राहुल गांधी- महाराष्‍ट्र में लोकतंत्र की हत्‍या हुई, सवाल पूछने का कोई मतलब नहीं

लोकसभा का सत्र शुरू होने से पहले सोनिया गांधी के आवास पर इसी मुद्दे को लेकर बैठक हुई, जिसमें लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मौजूद थे। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में राज्यपाल ने शनिवार की सुबह देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

इसके बाद से शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा ने अपने-अपने विधायकों को मुंबई के अलग-अलग होटलों में रखा है। भाजपा की सरकार बनने को लेकर इन तीनों पार्टियों ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया है। एनसीपी और कांग्रेस की तरफ से पेश हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या हुई है। हमारी मांग है कि 24 घंटे के अंदर फ्लोर टेस्ट कराया जाए। शिवसेना की ओर से वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता कपिल सिब्बल ने कहा कि वरिष्ठ जनों की देखरेख में महाराष्‍ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट हो। उन्‍होंने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि फ्लोर टेस्‍ट की वीडियोग्राफी भी कराई जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+