महाराष्ट्र: चुनावी विवाद में शिवसेना के 2 नेताओं की गोली मारकर हत्या

अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिलें में चुनाव के विवाद में 2 नेताओं की हत्या का मामला सामने आया है। यहां चुनावी विवाद के बाद शनिवार को अहमदनगर मनपा उपचुनाव के नतीजे घोषित होते ही गोली मारकर और घातक हथियार से हमला कर शिवसेना के दो नेताओं की हत्या कर दी गई। अहमदनगर जिले के केडग़ांव स्थित शाहुनगर इलाके में घटी इस घटना से पूरे जिले में खलबली मच गई है। वारदात के बाद दोनों नेताओं के शव यहां सड़क पर ही काफी देर तक पड़े रहने की जानकारी सामने आई है। संजय कोटकर और वसंत ठुबे मृतकों में शामिल हैं। अहमदनगर मनपा के उपचुनाव में कांग्रेस के विशाल कोटकर विजयी घोषित हुए हैं। वे पूर्व महापौर व अशोक लांडे की हत्या के मामले में सजा काट रहे संदीप कोटकर के भाई हैं। आज के उपचुनाव में भाजपा व शिवसेना प्रत्याशी पराजित हुए हैं। इसी चुनावी विवाद के चलते आज दोपहर शिवसेना के उपरोक्त दो स्थानीय नेताओं की हत्या हुई है।

महाराष्ट्र: चुनावी विवाद में शिवसेना के 2 नेताओं की गोली मारकर हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पहले संजय कोटकर और वसंत ठुबे के वाहनों का पीछा किया। उन्हें रोकने के बाद उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। उनके घायल होने के बाद बचने की गुंजाइश न रह जाय इसके लिए उनपर घातक हथियारों से वार किए। इस हमले में दोनों नेताओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमलावरों के आतंक से डरकर कोई आगे आने की हिम्मत न कर सका।

महाराष्ट्र: चुनावी विवाद में शिवसेना के 2 नेताओं की गोली मारकर हत्या

इसके चलते दोनों लाशें काफी देर तक सड़क पर ही पड़ी रही। बाद में जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तब पुलिस के आला अधिकारी और शिवसेना नेता यहाँ पहुँचे। राज्य में आज काफी जगहों पर उपचुनाव के नतीजे सामने आए हैं। इस पृष्ठभूमि पर चुनावी विवाद में हुई इस हत्या के मामले से खलबली मच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+