अजय राय के समर्थन में उतरे जोशी, कहा 'तो क्या 'हाथ' कटवा दिए जाएं'

murali manohar joshi
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी जब बीते दिनों इंटरव्यू कट करवाने के विवाद में फंसे थे, तब अपनी सफाई पेश नहीं कर पाए थे। अब जब चुनाव आख‍िरी दौर में है, तो व‍िरोध‍ियों को बचाने की मुद्रा में आ खड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें- काशी में बाधाएं

उन्होंने वाराणसी में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में बहस करते हुए कहा कि क्या हाथों को काट दिया जाना चाहिए। उनका तर्क था कि सभी वोटर अपना हाथ लेकर वोटिंग बूथ में जाते हैं।

जोशी ने यह जवाब तब दिया जब उनसे कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा चुनावी आचार संहिता तोड़े जाने के संबंध में प्रश्न किया गया था। आज ही वोटिंग के दौरान कतार में खड़े रहने और फिर मतदान के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अपने कुर्ते पर पार्टी के चुनाव चिह्न वाला बैज लगाए दिखाई दिए।

उल्लेखनीय है कि वाराणसी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं। मोजूदा सांसद मुरली मनोहर जोशी को वाराणसी के बजाय पार्टी ने कानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए भेजा है।

वहीं, इस मसले पर चुनाव आयोग ने अजय राय को नोटिस जारी कर दिया है और एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया है। हालांकि जोशी के बयान पर अब तक पार्टी की ओर से कोई भी आध‍िकार‍िक बयान नहीं दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+