Munger Lok Sabha: चुनाव आते ही रोज़गार, 5 साल पहले बेरोज़गारी नहीं थी, लोगों ने बेबाकी से रखी बात

Munger Lok Sabha Election Ground Report: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक पार्टियां विभिन्न मुद्दों पर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने द्वारा कराए गये कार्यों को लेकर सियासी माइलेज लेने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

लोकसभा चुनाव को लेकर जनता के बीच क्या माहौल है जानने के लिए वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड पर पहुंची। लोगों से क्षेत्र के विकास, महिला सुरक्षा, रोज़गार और नीतीश कुमार द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही योजनाएं, जातिगत गणना, शराबबंदी जैसे विभिन्न मुद्दों पर बात की।

Munger Lok Sabha: people don’t have Employment, MP lalan singh never thought about voters

वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि चुनावी मौसम में ही विकास कार्यों की बात क्यों होती है। चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में झांकने तक नहीं आते हैं। चुनाव नज़दीक आते ही वादों का लॉलीपॉप और विभिन्न योजनाओं के तहत काम शुरू कर दिया जाता है।

Recommended Video

      लोकसभा चुनाव को लेकर क्या है माहौल?,'चुनाव नज़दीक आते ही सांसद एक्टिव मोड में आ जाते हैं'

      चुनाव ख़त्म होते ही सारे मुद्दे ठंडे पड़ जाते हैं, 2024 के चुनाव में जनता मतदान से जवाब देगी कि क्षेत्र में कितना विकास हुआ है। चुनाव नज़दीक आते ही बिहार की महागठंबधन सरकार ने युवाओं को रोज़गार का लॉलीपॉप थमाना शुरू कर दिया। इससे पहले क्या युवाओं की बेरोज़गारी नहीं दिख रही थी।

      Munger Lok Sabha: people don’t have Employment, MP lalan singh never thought about voters

      आज कुछ लोगों को रोज़गार देने से क्या पूरे लोगों की बेरोज़गारी ख़त्म हो गई, मुंगेर सांसद ना कोई उद्योग खुलवा पाए। बिहार में जो उद्योग लगा हुआ था वह बंद हो गई, मुंगेर में बंदूक फ़ैक्ट्री बंद हो गई है। सिगरेट फैक्ट्री बदहाल स्थिति में है। शराबबंदी विफल है, शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है।

      मुंगेर सांसद ललन सिंह ने कुछ काम किया नहीं है, बस भाषण पर उनका काम चल रहा है। जो रोज़गार पहले से था वह भी ख़त्म हो गया। ज़रूरी नहीं कि लोगों को सरकारी नौकरी ही मिले, प्राइवेट नौकरी ही दिलवा दें ताकि लोगों की दाल रोटी चल सके। रोड से क्या होगा, रोटी नहीं होगी तो क्या लोग रोड पर चल पाएगा।

      सांसद ललन सिंह ने ऐसा कौन सा काम कर दिया जिससे हम संतुष्ट हो पाएं। ना तो वह जनता के बीच आकर उनकी समस्या को सुनते हैं। जो रोज़गार था, उसे भी बंद कर दिया गया। चुनाव नज़दीक आते ही वादों का लॉलीपॉप और विकास कार्यों की बात हो रही है। इससे पहले कोई बात क्यों नहीं हुई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+