#mumbairains: अगले 2 दिन के लिए कैंसल की गईं 17 ट्रेनें
मुंबई। भारी बारिश के कहर से मुंबई त्रस्त है। मंगलवार को मायानगरी में पूरे 9 घंटे में 12 इंच (एक फीट) बारिश हुई। बुधवार को भी बारिश हो रही है। बारिश के चलते 6 लोग मौत के शिकार हो चुके हैं। मौसम विभाग ने मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस वजह से राज्य सरकार ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
बारिश के कहर के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित यातायात है, 31 अगस्त और 1 सितंबर के लिए 17 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। हालात के मद्देनजर अंधेरी से घाटकोपर के बीच मेट्रो सेवाएं शुरू कर दी गई हैं जबकि मुंबई के कुर्ला से डोंबिवली के बीच रेल सेवा शुरू हो गई है। सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने खुद लोगों से अपील की है कि बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें।
नेवी के जवानों ने लोगों को ब्रेकफास्ट बांटा
मालूम हो कि आज मुंबई के कई इलाकों में सुबह नेवी के जवानों ने लोगों को ब्रेकफास्ट बांटा। बेस्ट ने सीएसटी से ठाणे के लिए एक्स्ट्रा बसों को चलाने का फैसला लिया है।इस बीच वेदर डिपार्टमेंट के डीडीजी केएस होसलीकर ने कहा कि अगले कुछ घंटों तक मुंबई में बारिश नहीं होगी, क्योंकि बादल उत्तर की तरफ चले गए हैं। वैसे विमान सेवाएं भी शुरू हो चुकी हैं।













Click it and Unblock the Notifications