मुंबई: मेट्रो में महिला को देखकर गंदी हरकत करने लगा शख्स, ट्विट कर बताई आपबीती

Recommended Video

    Man masturbates in front of woman, Mumbai Railway helpline laughs it off | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। मायानगरी मुंबई में एक बार फिर से सार्वजनिक जगह पर शख्स द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पहले मुंबई के लोकल ट्रेन में, फिर रेलवे स्टेशन पर और अब मुंबई मेट्रो में शख्स ने सरेआम अश्लीलता की हद पार कर दी। महिला ने ट्विट के इसकी जानकारी मुंबई मेट्रो अथॉरिटी को दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स हस्तमैथुन करने लगा। जिसके बाद महिला ने ट्विट कर इसकी जानकारी मेट्रो अथॉरिटी को दी।

     मुंबई मेट्रो में अश्लील हरकत

    मुंबई मेट्रो में अश्लील हरकत

    रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के एयरपोर्ट रोड मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने जब उसे ये गंदी हरकत करते हुए देखा तो उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी पुलिस को दी। महिला के मुताबिक घटना रविवार को 3.45 बजे से 4 बजे के बीच की है। महिला ने ट्विट कर लिखा कि अब मेट्रो भी सुरक्षित नहीं रह गया।

     मामला हुआ दर्ज

    मामला हुआ दर्ज


    महिला के ट्विट पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए मुंबई मेट्रो ऑथोरिटी ने जवाब दिया कि मुंबई मेट्रो में यात्रियों की सुरक्षा अहम है। इस शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा और ऐसा दोबारा न हो इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

     CCTV में हरकत कैद

    CCTV में हरकत कैद


    शिकायत मिलने के बाद मेट्रो अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें शख्स गंदी हरकत करता हुआ दिख गया। मेट्रो अधिकारी ये फुटेज पुलिस को सौंपेंगे, ताकि जांच में मदद मिल सके। मेट्रो ने पुलिस को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आपको बता दें कि इससे पहले मुंबई की लोकल ट्रेन में भी इसी तरह का मामला सामने आया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+