मुंबई में भारी बारिश से बुरा हाल, नाले में बहने वाली तीन लड़कियों में से एक की मौत
मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई शहर में स्थित सांताक्रूज ईस्ट में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां लगातर हो रही बारिश के बाद त्रिमूर्ति चॉल के तीन कमरे अचानक ढह गए। जिसके बाद चॉल के पास खुले नाले में एक महिला और दो लड़कियां बह गईं। ये नाला इनके कमरे के पीछे बना हुआ था। एनडीआरएफ की टीम ने एक 1.5 साल की बच्ची का शव बरामद कर लिया है। अब एक महिला और एक अन्य लड़की की तलाश की जा रही है। इससे पहले एक और लड़की को यहां से बचाया गया है और उसे इलाज के लिए वीएन देसाई अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।

शहर में हाई टाइड के बाद से भारी बारिश भी हो रही है। यहां समुद्र की लहरें 4.51 मीटर तक की ऊंचाई के साथ उठ रही हैं। भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भर गया है। मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है। वहीं जो लोग समुद्र के पास रहते हैं, उन्हें घर में रहने को कहा गया है। लोअर परेल, दादर, हिंदमाता, चेंबुर, अंधेरी, सांताक्रूज सहित कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरा हुआ है। जिसके चलते मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
आईएमडी ने कहा है कि इन इलाकों में 24 घंटे के भीतर 204.5 मिमी से ज्यादा बारिश हो सकती है। मालूम हो कि पिछले हफ्ते भारी बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाके जलमग्नन हो गए थे, जिससे कई जगह पर ट्रैफिक जाम हो गया था इसलिए BMC ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है और कहा है कि बिना जरूरत लोग घरों से बाहर ना निकलें। इसके अलावा लगातार हो रही इस बारिश के कारण लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत हो रही है, मुंबई शहर और उपनगरों के विभिन्न हिस्सों में कम से कम 8 मार्गों पर बेस्ट बस सेवाएं डायवर्ट कर दी गई हैं। पश्चिमी लाइन पूरी तरह से बंद हो गई है। कुर्ला और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के बीच बंदरगाह लाइन बंद हो गई है। केंद्रीय लाइन पर ट्रेनें धीमी गति से चल रही हैं।
मुंबई में मंडराया फिर से बारिश का खतरा, Red Alert जारी , BMC ने की लोगों से ये अपील












Click it and Unblock the Notifications