मुंबई में मंडराया फिर से बारिश का खतरा, Red Alert जारी , BMC ने की लोगों से ये अपील
मुंबई। एक बार फिर से मायानगरी मुंबई में भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के मुबई, पुणे, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और कहा है अगले 24 घंटों में मुंबई समेत राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान आ सकता है, आईएमडी ने कहा है कि इन इलाकों में 24 घंटे के भीतर 204.5 मिमी से ज्यादा बारिश हो सकती है, मालूम हो कि पिछले हफ्ते भारी बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाके जलमग्नन हो गए थे, जिससे कहीं जगह पर ट्रैफिक जाम हो गया था।
Recommended Video

मुंबई में मंडराया फिर से बारिश का खतरा
इसलिए इस बार फिर से BMC ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है और कहा है कि बिना जरूरत लोग घरों से बाहर ना निकलें, तो वहीं साउथ-सेंट्रल महाराष्ट्र, पूर्वी-पश्चिमी विदर्भ में भी लगातार बारिश की आशंका है विभाग के मुताबिक, पालघर, रायगढ़ और ठाणे इलाकों में भी जमकर बारिश होने की आशंका है, तो वहीं आज से लेकर अगले तीन दिनों तक अब दक्षिण भारत में जमकर बारिश होने वाली है, इस वजह से दक्षिण से लेकर उत्तर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।
यहां भी बरसेंगे बादल
तो वहीं विभाग के मुताबिक झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और आने वाले 24 घंटे में तटीय कर्नाटक, कोंकण गोवा क्षेत्र में अच्छी बारिश की संभावना है, जबकि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, केरल में भी सामान्य बारिश हो सकती है।

भारी बारिश से बचने के लिए ये करें
- गैस और बिजली कनेक्शन बंद रखें, गैस लीक के हो तो सर्तक हो जाए।
- अगर निचले इलाके और क्षेत्र में रह रहे है तो वहां से किसी और सुरक्षित स्थान पर चले जाए।
- उबला हुआ पानी / क्लोरीनयुक्त पानी ही पिएं।
- सीवरेज, खुली नाली और गटर आदि से दूरी बनाए।
- टूट तार, बिजली के खम्बें आदि देखकर चलें।
- मलबा वगैरह का ध्यान रखें।

क्या ना करें
- पानी वाले क्षेत्र में न चलें।
- पानी वाले क्षेत्र में ड्राइव न करें/ या ड्राइव से बचें।
- पानी के संपर्क में आने वाले भोजन को न खाएं
- क्षतिग्रस्त या टूटे हुए बिजली से चलने वाली चीजों से दूरी बनाए रखें।












Click it and Unblock the Notifications